<
Categories: मनोरंजन

आखिर क्यों ब्रिटनी स्पीयर्स की जेल में कटी रात? कोर्ट में होगी पेशी, इन विवादों में भी रहीं एक्ट्रेस

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया. एक रात जेल में बिताने के बाद अगले दिन सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया. अब उन्हें 4 मई को कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है.

Britney Spears Arrested in California: 4 मार्च की रात को मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर आरोप है कि वे शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चला रही थीं. इसके बाद अगले दिन सुबह 5 मार्च को ब्रिटनी स्पीयर्स को जेल से छोड़ दिया गया. अब उन्हें 4 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, 4 मार्च की रात कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल टीम ने रात लगभग 9.30 बजे ब्रिटनी स्पीयर्स को हिरासत में लिया था. उस समय ब्रिटनी स्पीयर्स कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में कार चला रही थीं. 

कैलिफोर्निया हाइवे पेट्रोल ने इसकी सूचना देते हुए बताया कि स्पीयर्स के खिलाफ पुलिस को सूचना मिली थी. उन्हें बताया गया था कि स्पीयर्स लापरवाही और तेज रफ्तार से अपनी काले रंग की BMW 430i कार को हाईवे पर चला रही थीं. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्हें एहसास हुआ कि ब्रिटनी नशे में थीं. इसके बाद कई फील्ड सोब्रिटी टेस्ट किए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उन्हें गुरुवार 5 मार्च 2026 की सुबह जेल से रिहा कर दिया गया. 

मामले की जांच जारी

ब्रिटनी स्पीयर्स को 4 मई को वेंचुरा काउंटी सुपीरियर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है. पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि इस मामले में भले ही उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है लेकिन मामले की जांच जारी है. केमिकल टेस्ट रिजल्ट आने बाकी हैं. 

कौन हैं पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स?

बता दें कि पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स अमेरिका की पॉपुलर सिंगर हैं. उन्होंने बहुत से हिट गाने दिए. उन्हें अपने सिंगिंग करियर की प्रसिद्धि के लिए ‘प्रिंसेस ऑफ पॉप’ भी कहा जाता है. हालांकि उन्होंने साल 2024 में म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने आखिरी गाना साल 2022 में एल्टन जॉन के साथ गाया था. 

इन विवादों से भी रहा नाता

  • बता दें कि साल 2007 में उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए थे और एक पैपराजी पर छाते से हमला कर दिया.
  • इसके बाद साल 2008 में उन्हें दो बार मेंटल हेल्थ चेकअप के लिए भर्ती कराया गया. इसके कारण उनके पिता जेमी स्पीयर्स ने उनकी इमरजेंसी टेम्परेरी कंजरवेटरशिप के लिए याचिका दायर की थी.
  • 13 साल तक पिता के साथ रहने के बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस की कोर्ट में केस दायर किया. उनकी मांग थी कि उनकी कंजरवेटरशिप खत्म की जाए.
  • इस दौरान ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें जबरन ड्रग्स दिए थे. इसके अलावा उनके पिता ने उनकी बॉडी में एक IUD डिवाइस लगाई, जिससे वो कभी प्रेग्नेंट न हो सकें.
  • ब्रिटनी ने अपने पिता के खिलाफ ये आरोप भी लगाया कि उनके पिता उनकी संपत्ति और पैसों पर कंट्रोल कर रहे थे.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST