<

Aus vs Eng: नाथन लायन ने तोड़ा रिकॉर्ड, तो कुर्सी पटकने लगे ग्लेन मैकग्रा; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का मजेदार रिएक्शन वायरल

Aus vs Eng: ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. लायन ने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ दिया है.

Nathan Lyon Breaks Glenn McGrath Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में एशेज की तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. नाथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ दिया है. अब ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ही उनसे आगे हैं.

नाथन लायन ने जब ग्लेन मैकग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा, तो उस समय वह कमेंट्री कर रहे थे. इस दौरान अपना रिकॉर्ड टूटने के बाद मैकग्रा का खूबसूरत रिएक्शन सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से नाथन लायन को बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई. एडिलेड टेस्ट में लायन को खुद को साबित करना था. उन्होंने पहली पारी में ही 2 विकेट हासिल कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया और इतिहास भी रच दिया.

डकेट को आउट कर मैकग्रा को छोड़ा पीछे

नाथन लायन ने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ओली पोप को 3 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. इस विकेट के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ग्लेन मैकग्रा की बराबरी की, जिन्होंने टेस्ट में कुल 563 विकेट लिए हैं. इसके थोड़ी ही देर बाद लायन ने बेन डकेट को आउट कर इतिहास रच दिया. उन्होंने डकेट का विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ दिया. लायन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 564 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं. साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. लायन से आगे शेन वॉर्न हैं, जिन्होंने टेस्ट में 708 विकेट चटकाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

  • शेन वॉर्न: 708 विकेट
  • नाथन लायन: 564 विकेट
  • ग्लेन मैकग्रा: 563 विकेट
  • मिचेल स्टार्क: 420 विकेट
  • डेनिस लिली: 355 विकेट

नाथन लायन का टेस्ट करियर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर गेंदबाज नाथन लायन ने साल 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. लायन ने अपनी पहली ही गेंद पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को आउट किया था. 38 साल के नाथन लायन का टेस्ट करियर काफी शानदार रहा है. वह ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मैदान पर 65 विकेट चटकाए हैं. उनके करियर की बात करें, तो वह अपना 142वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अभी तक कुल 564 विकेट चटकाए हैं. अपने टेस्ट करियर में लायन ने 24 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST