होम / Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीत लिया ऐतिहासिक गोल्ड-Indianews

Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीत लिया ऐतिहासिक गोल्ड-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 19, 2024, 12:27 am IST
Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीत लिया ऐतिहासिक गोल्ड-Indianews

Neeraj Chopra

India News (इंडिया न्यूज), Neeraj Chopra: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। फिनलैंड में चल रहे पावो नूरमी खेलों में नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा के लिए यह जीत काफी बड़ी है क्योंकि उन्होंने पहली बार पावो नूरमी खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले उन्होंने 2022 में इन खेलों में हिस्सा लिया था जहां वह दूसरे स्थान पर रहे थे। 2024 में वह इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाए।

नीरज ने रचा इतिहास

बता दें कि, पावो नूरमी खेलों में गोल्ड जीतना नीरज चोपड़ा के लिए आसान नहीं था। नीरज पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे थे। चोट से उबरने के बाद यह उनका पहला इवेंट था और इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए गोल्ड जीता। नीरज चोपड़ा का सामना एंडरसन पीटर्स, मैक्स डेहिंग और ओलिवर हैंडलर जैसे खिलाड़ियों से था। साथ ही फिनलैंड के टोनी केरेनन भी उन्हें कड़ी चुनौती देने वाले थे। हुआ भी यही और नीरज को सभी से अच्छी चुनौती मिली। लेकिन नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे थ्रो में 85.97 मीटर का थ्रो फेंककर सभी विरोधियों को पीछे छोड़ दिया। फिनलैंड के जेवलिन थ्रोअर टोनी केरेनन 84.19 मीटर थ्रो करके दूसरे स्थान पर रहे।

Mumbai: महिला और पुलिसकर्मी को नशे में धुत व्यक्ति ने कार से मारी टक्कर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार -IndiaNews

नीरज चोपड़ा से एक और गोल्ड की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से एक और गोल्ड की उम्मीद है। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और खेलों का यह महापर्व 11 अगस्त तक चलेगा। यहां भी नीरज चोपड़ा की नजर एक बार फिर गोल्ड मेडल पर होगी। अगर वह पेरिस में गोल्ड जीतते हैं तो वह ओलंपिक में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन जाएंगे। अब तक पीवी सिंधु और सुशील कुमार ने ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कारनामा किया है।

Karnataka High Court: बलात्कार के आरोपी को हाईकोर्ट ने दी 15 दिन की जमानत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान -IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT