Live
Search
Home > क्रिकेट > SA vs NZ: फिन एलन के तूफान में उड़ी एडन मार्करम की साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड ने शान से फाइनल में मारी एंट्री, देखें हाईलाइट

SA vs NZ: फिन एलन के तूफान में उड़ी एडन मार्करम की साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड ने शान से फाइनल में मारी एंट्री, देखें हाईलाइट

SA vs NZ Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया है. इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है. देखें हाईलाइट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-04 22:17:55

Mobile Ads 1x1

SA vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से बुरी तरह हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. कीवी टीम ने सिर्फ 12.5 ओवर में 170 रनों का टारगेट चेज कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन ने इस बड़े मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगा दिया है. फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली.

इसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उनकी शुरुआत काफी खराब रही. प्रोटियाज टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान एडन मार्करम 20 गेंदों पर 18 रन ही बना पाए. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 8 गेंदों 10 रनों की पारी खेली.

साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 55 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए. फिर डेवाल्ड ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला और 27 गेंदों पर 34 रन बनाए. ब्रेविस के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 29(24) का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यान्सन ने सबसे ज्यादा 55(30) रनों की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन पर पहुंचा.

न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीता सेमीफाइनल

न्यूजीलैंड की टीम ने 170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आसानी से जीत हासिल कर ली. कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की. दोनों ओपनर के बीच सिर्फ 55 गेंदों पर 117 रनों की पार्टनरशिप हुई. टिम सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, फिन एलन ने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान एलन के बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के आए. इसके अलावा रचिन रविंद्र ने भी 11 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया.

न्यूजीलैंड ने दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दूसरी बार जगह बनाई है. इससे पहले साल 2021 के टी20 विश्व कप में कीवी टीम फाइनल में पहुंची थी. उस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है.

MORE NEWS