NZ vs WI 2nd Test: न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर आसान जीत हासिल की. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
NZ vs WI 2nd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया और 1-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया, जो सिर्फ 3 दिनों में खत्म हो गया. दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जैकब डफी की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में महज 124 रन पर सिमट गई. इससे न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 52 रनों का टारगेट मिला, जिसे टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.
दूसरे टेस्ट मैच में जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने इस टेस्ट मैच में कुल 6 विकेट चटकाए. अब इस सीरीज में न्यूजीलैंड के पास 1-0 की अजेय बढ़त है. अगर न्यूजीलैंड को सीरीज बचानी है, तो तीसरा टेस्ट मैच जीतना होगा. वहीं, अगर तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ भी होता है, तो न्यूजीलैंड सीरीज अपने नाम कर लेगी.
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला गया. इस टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 205 रन बनाए थे. इसमें जॉन कैंपबेल ने 44 रन और शे होप ने 47 रनों का योगदान दिया था. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने के लिए आई. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 278 रन बनाए, जिसमें मिचेल हे और डेवोन कॉनवे के 1-1 अर्धशतक शामिल रहे. इससे न्यूजीलैंड को 63 रनों की लीड मिल गई. फिर वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और टीम महज 128 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इससे न्यूजीलैंड को सिर्फ 52 रनों का लक्ष्य मिला. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का विकेट 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डेवोन कॉनवे ने नाबाद 28 और केन विलियमसन 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
जब वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में खेलने के उतरी, तब न्यूजीलैंड के पास 73 रनों की लीड थी. ऐसे में वेस्टइंडीज इस लीड को खत्म कर अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहती थी. हालांकि जैकब डफी (5 विकेट) और माइकल रे (3 विकेट) शानदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की टीम ढह गई. इसके चलते न्यूजीलैंड ने आसान जीत दर्ज की.
अब इस सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच गुरुवार (18 दिसंबर) से शुरू होगा, जो बे ओवल में खेला जाएगा. दोनों टीमें माउंट माउंगानुई के बे ओवल में तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगी. तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी, जबकि मेहमान टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था. इस मैच में जस्टिन ग्रीव्स ने आखिरी दिन नाबाद दोहरा शतक लगाते हुए वेस्टइंडीज को बड़ी हार से बचाया था.
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…