<
Categories: बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: चांदी 2,793 रुपये बढ़कर ऑलटाइम हाई पर

Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमते लगातार बढ़ रही है, रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है और साल खत्म होने तक 2 लाख के आंकड़ा को पार कर सकती है.

Gold-Silver Price Today: 11 दिसंबर को चांदी के दामों में 2,793 रुपये का इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी 2,793 रुपए बढ़कर 1,88,281 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रुपए पर थी। विशेषज्ञो का यह भी कहना है कि इस साल के आखिरी तक यह 2 लाख के आंकड़ा को पार कर जाएगी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

पिछले दिनों कितना बढ़ा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। उसके पहले बुधवार को चांदी 11,500 रुपये बढ़कर 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नई उंचाई पर पहुंच गई थी. 2025 के शुरुआत में चांदी 1,04,700 रुपये के करीब थी.

सोने के क्या भाव है?

सोने की बात करें तो सोने के भाव में पिछले कुछ महीनों में काफी उछाल देखने को मिला है. आज 24 कैरेट सोने में लगभग 191 रुपये तेजी देखने को मिली है और यहां 13266 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है. आज भारत में 24 कैरैट सोने का भाव 13266 रुपये प्रति ग्राम है जो कल 13075 रुपये प्रति ग्राम था. 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 12160 रुपये है जो कल 11985 रुपये प्रति ग्राम था. 18 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 9949 रुपये है जो कल 9806 प्रति ग्राम था.

चांदी का भाव क्या है

आज के समय में भारत में 10 ग्राम चांदी का भाव 2040 रुपये है और 1 किलो चांदी का भाव 204000 रुपये है. सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होता है, जैसे वैश्विक सोने की मांग क्या है, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें क्या है आदि।

Recent Posts

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST

नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:16:44 IST