Live
Search
Home > खेल > NXT Summit 2026: ‘ जब इंडिया खेल रहा होता है तो…’, टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

NXT Summit 2026: ‘ जब इंडिया खेल रहा होता है तो…’, टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

NXT Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में NXT समिट में बोलते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारतीय टीम की जमकर तारीफ की.

Written By: Divyanshi Singh
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-03-13 11:24:00

Mobile Ads 1x1

NXT Summit 2026: सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप वाली इंडिया टीम ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया. हेड कोच गौतम गंभीर के अंडर टीम इंडिया की यह दूसरी ICC ट्रॉफी थी. सूर्यकुमार यादव की टीम की तारीफ़ करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 12 मार्च 2026 को दिल्ली में NXT समिट में बोलते हुए इंडियन टीम की खूब तारीफ की.

इस जीत से इंडियंस को बहुत खुशी मिली है-पीएम मोदी

प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने कहा कि “इंडिया ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता है और पूरा देश इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है. इंडिया में क्रिकेट बाकी सब चीजों से बड़ा है. चाहे आप ऑफिस में काम कर रहे हों या कॉर्पोरेट में चाहे कितना भी स्ट्रेस हो या आपको कितनी भी डेडलाइन पूरी करनी हों लेकिन जब इंडिया खेल रहा होता है तो लोग हमेशा स्कोर चेक करने का समय निकाल ही लेते हैं. इस जीत से इंडियंस को बहुत खुशी मिली है,” .

भारत ने रचा इतिहास

जीत के साथ इंडिया ने इतिहास रच दिया क्योंकि यह टीम तीन टी 20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली और टाइटल को सक्सेसफुली डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई. टीम इंडिया ने पहली जीत 2007 में एम एस धोनी की कप्तानी में हासिल की थी जबकि उन्होंने दूसरा T20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप जीतने वाले चौथे कप्तान बन गए क्योंकि वह कपिल देव, एम एस धोनी और रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल हो गए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस

टी 20 विश्व कप 2026 में भारत का प्रर्दशन शानदार रहा. लेकिन सुपर 8 स्टेज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद टीम को झटका लगा.लेकिन नॉकआउट में पहुंचते ही भारतीय टीम बेहद खतरनाक दिखने लगी.मेन इन ब्लू ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना मैच जीतने के लिए शानदार वापसी की और फिर वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई. इसके बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया. फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 255 रन का बड़ा टारगेट दिया.बाद में, बॉलर्स ने अपना काम अच्छा किया और न्यूज़ीलैंड को 159 रन पर आउट करके 96 रन से मैच जीत लिया. जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए.

MORE NEWS