Live
Search
Home > क्रिकेट > देश बदले, पर बल्ला नहीं: भारत के 3 ऐसे क्रिकेटर, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए भी खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

देश बदले, पर बल्ला नहीं: भारत के 3 ऐसे क्रिकेटर, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए भी खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

भारत-पाक क्रिकेट इतिहास: दुनिया में सिर्फ 3 ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेला है. यहां नीचे देखें उन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 3, 2026 15:39:33 IST

Mobile Ads 1x1

India-Pakistan Cricket History: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध पिछले कई दशकों से खराब चल रहे हैं. दोनों देशों की क्रिकेट टीम आपस में कोई भी बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलती हैं. सिर्फ एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ही भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होता है. पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए. इसके चलते क्रिकेट संबंधों पर भी बुरा असर पड़ा, जो एशिया कप 2025 के दौरान देखने को मिला. एशिया कप में भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया. अब इस साल टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी विवाद हो रहा है. पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान ने भारत-पाक के मैच का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है. इस बीच हम आपको ऐसे 3 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. इन खिलाड़ियों ने भारत में जन्म लिया और फिर क्रिकेट खेला, लेकिन फिर पाकिस्तान में जाकर बस गए. इसके बाद पाकिस्तान के लिए भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. आइए जानते हैं कौन हैं वे तीन पूर्व भारतीय खिलाड़ी…

अमीर इलाही (Amir Elahi)

आमिर इलाही आखिरी ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. भारत में जन्मे आमिर इलाही ने साल 1947 में भारतीय टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में पहला टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद जब 1947 में पाकिस्तान भारत से अलग हुआ, तो आमिर इलाही पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने लगे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 5 टेस्ट मैच खेले. आमिर इलाही ने अपने टेस्ट करियर में खेले गए 6 मैचों में 7 विकेट हासिल किए. इसके अलावा 9 पारियों में 82 रन बनाए.

अब्दुल हफीज करदार (Abdul Hafeez Kardar)

अब्दुल हफीज करदार को फादर ऑफ पाकिस्तान क्रिकेट कहा जाता है. उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. अब्दुल हफीज करदार ने पहले भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले. इसके बाद साल 1952 में अब्दुल करदार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बने. फिर उन्होंने भारत के खिलाफ ही क्रिकेट खेला. अब्दुल करदार ने पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 5 अर्धशतक की मदद से 927 रन बनाए. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब्दुल करदार ने 174 मैचों में कुल 6,832 रन बनाए हैं.

गुल मोहम्मद (Gul Mohammad)

पूर्व क्रिकेटर गुल मोहम्मद उन 3 खिलाड़ियों से एक हैं, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेला था. गुल मोहम्मद ने 1946 से लेकर 1956 के बीच भारतीय टीम के लिए 8 टेस्ट मैच खेले थे. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया, लेकिन सिर्फ 1 ही टेस्ट खेल पाए. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. गुल मोहम्मद ने अपने टेस्ट करियर में 9 मैचों में कुल 205 रन बनाए थे.

MORE NEWS