Kabul Hospital Attack: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने काबुल में पाकिस्तान के आतंकी हमले की कड़ी निंदा है. दरअसल, सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एयरस्ट्राइक की, जिसमें ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल को भी निशाना बनाया गया. इस हमले में सैकड़ों मासूमों की जान चली गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा घायल हो गए हैं. इस हमले से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पाकिस्तान की इस हरकत से अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स पूरी तरह टूट हो गए हैं. अपनों को खोने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेटर्स का गुस्सा फूटा है, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर किया. इन खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनों के खोने का दुख जताया है. साथ ही पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है. जानें किस खिलाड़ी ने क्या लिखा…
पाकिस्तानी हमले पर क्रिकेटर्स ने जताया दुख
अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने ‘एक्स’ पर लिखा कि काबुल में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक की वजह से नागरिकों की हुई मौत से वह बेहद दुखी हैं. उन्होंने लिखा, ‘जानबूझकर या अनजाने में नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना युद्ध अपराध है. विशेष रूप से रमजान के पवित्र महीने के दौरान मानव जीवन के प्रति घोर उपेक्षा घृणित और बेहद चिंताजनक है. इससे केवल विभाजन और घृणा ही बढ़ेगी. मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से इस नवीनतम अत्याचार की गहन जांच करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान करता हूं.’ राशिद खान ने आगे लिखा कि इस कठिन समय में वह अपने देश के नागरिकों के साथ खड़े हैं.
I am deeply saddened by the latest reports of civilian casualties as a result of Pakistani airstrikes in Kabul. Targeting civilian homes, educational facilities or medical infrastructure, either intentional or by mistake, is a war crime. The sheer disregard for human lives,… pic.twitter.com/DbFRRh2qAJ
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) March 16, 2026
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज रात काबुल में एक अस्पताल में उम्मीद की किरण मिट गई. इलाज के लिए आए युवकों को पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा किए गए बम विस्फोट में मार दिया गया. माताएं अस्पताल के गेट पर अपने बेटों के नाम पुकारती रहीं. रमजान की 28वीं रात को उनकी जान चली गई.
Tonight in Kabul, hope was extinguished at a hospital. Young men seeking treatment were murdered in a bombing by the Pakistani military regime. Mothers waited at the gates, calling their sons’ names. On the 28th night of Ramadan, their lives were cut short. pic.twitter.com/p12617D4de
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) March 16, 2026
वहीं, सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने लिखा कि रमजान के दौरान पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में एक अस्पताल पर बमबारी की गई.’ गुरबाज ने सवाल करते हुए लिखा, ‘अब अंतरराष्ट्रीय कानून कहां है? अब मानवता कहां है? दुनिया के बोलने से पहले कितने निर्दोष लोगों की जान जानी बाकी है?’
A hospital bombed in Afghanistan during Ramadan by Pakistan…
Where is international law now? Where is humanity now?
How many innocent lives must be lost before the world speaks? 💔 pic.twitter.com/uKqz7mqjxL— Rahmanullah Gurbaz (@RGurbaz_21) March 17, 2026
इसके अलावा अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने लिखा, ‘आज रात काबुल में एक जोरदार धमाका हुआ. इसके तुरंत बाद, पाकिस्तानी हवाई हमलों में क्षतिग्रस्त हुए एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठने लगीं. रमजान के महीने में रोजा खोलने के बाद, निर्दोष लोगों की जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए. आज रात शोक मना रहे हर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. काबुल शोक में डूबा हुआ है. हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.
Earlier tonight we heard a powerful explosion here in Kabul. Soon after, flames rose into the sky from a hospital struck in Pakistani airstrikes.
In the month of Ramadan, after people had opened their fasts, innocent lives were lost and many others wounded.
My heart is with…
— Azmatullah Omarzai (@AzmatOmarzay) March 17, 2026
वहीं, अफगानिस्तान के टी20 कप्तान इब्राहिम जादरान ने लिखा, ‘आज रात मैंने काबुल में एक भीषण विस्फोट सुना. कुछ ही देर बाद हमने एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठती देखीं. कल उपवास करने वाले हमारे भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं, या घायल हैं. आज रात शोक में डूबे हर परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. काबुल पीड़ा में है. हम न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं.’