<

पाकिस्तान की नौटंकी से भारत को होगा फायदा… टीम इंडिया को मिलेंगे कितने प्वाइंट, क्या टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?

T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के साथ टी20 विश्व कप मैच नहीं खेलता है, तो पाकिस्तान की टीम को काफी नुकसान होगा. पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है. जानें कैसे...

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले एक नया विवाद शुरू हो गया है. पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी टीम टी20 विश्व कप खेलने के लिए जाएगी, लेकिन भारत के साथ मुकाबला नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाक मैच का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है. पाकिस्तान के इस फैसले से क्रिकेट जगत में खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फैसले का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि इस बीच फैंस के मन में सवाल है कि अगर 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच नहीं होता है, तो क्या टीम इंडिया को फायदा होगा या फिर नुकसान. साथ ही यह सवाल भी है कि अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फिर फाइनल में आमने-सामने होते हैं, तो फिर क्या होगा? ऐसे में आइए जानते हैं कि इन सभी सवालों के जवाब…

भारत को होगा ये फायदा

अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को भारत (IND vs PAK) के साथ मैच नहीं खेलती है, तो टीम इंडिया को फायदा होगा. भारतीय टीम को बिना खेले ही फ्री के 2 प्वाइंट मिल जाएंगे. दरअसल, ICC के नियम के अनुसार, अगर कोई टीम मैच खेलने से इनकार करती है, तो दूसरी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है. इसके लिए दूसरी टीम को फ्री के 2 प्वाइंट मिल जाते हैं. 

पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें

अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के साथ मैच नहीं खेलता है, तो उसे कई नुकसान झेलने पड़ेंगे. इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ जाएगा. दरअसल, पाकिस्तान के मैच न खेलने से ग्रुप-ए के क्वालीफिकेशन समीकरण बदल जाएंगे. पहली बात तो यह है कि पाकिस्तान को उस मुकाबले में 0 प्वाइंट मिलेंगे. इसके अलावा उस मैच में टीम का नेट रन रेट (NRR) भी नीचे गिर जाएगा. भारत के साथ मैच खेलने पर पाकिस्तान के पास ग्रुप स्टेज में सिर्फ 3 मैच बचेंगे. इससे पाकिस्तान को सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे, वरना टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. बता दें कि ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड हैं.

सेमीफाइनल में क्या होगा?

भारत के साथ मैच न खेलने पर पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में काफी नुकसान होगा. हालांकि अगर किसी तरह पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाती है, जहां पर उसका मुकाबला भारत से होता है, तो फिर क्या होगा. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में भी भारत के साथ खेलने  से इनकार कर देता है, तो नियम के तहत टीम इंडिया को वॉक ओवर मिल जाएगा. इसका मतलब है कि टीम इंडिया बिना सेमीफाइनल खेले सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. अगर यही चीज फाइनल में होती है, तो भारत टी20 विश्व कप का चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST