Ind vs Pak T20 World Cup: भारत से पंगा पाकिस्तान को पड़ेगा बहुत भारी! क्या ₹348 करोड़ के जुर्माने के साथ वर्ल्ड कप भी गंवाएगा पाकिस्तान? आखिर क्या कहते हैं ICC के कड़े नियम, यहां जानें पूरी सच्चाई...
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला
IND vs PAK: बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान ने भी क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. पाकिस्तानी सरकार ने रविवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी. यह फैसला पाकिस्तानी सरकार ने रविवार को लिया और आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया. पाकिस्तान ने इस फैसले का कोई साफ कारण नहीं बताया है. हालांकि, यह फैसला बांग्लादेश से जुड़ा हुआ लग रहा है. बांग्लादेश ने कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा. ICC ने उनकी मांग खारिज कर दी और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाकर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया था और ICC पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया था. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा था कि पाकिस्तान की भागीदारी पर फैसला सोमवार को लिया जाएगा, लेकिन सरकार ने रविवार को ही यह बड़ा कदम उठा लिया.
अब आइये जानते हैं कि इस बहिष्कार का पाकिस्तान को कितना खामियाजा भुगतना पड़े सकता है…
पाकिस्तान ने जैसा कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया है, तो उसे इस कदम से भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. पाकिस्तान को लगभग ₹3,48,00,00,000 का नुकसान हो सकता है. यही नहीं T20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्टर उन पर मुकदमा कर सकते हैं और उसमें हुए नुकसान के लिए $38 मिलियन (लगभग ₹348 करोड़) का मुआवजा मांग सकते हैं.
जी हाँ, RevSportz की एक रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट का ब्रॉडकास्टर PCB पर मुकदमा कर सकता है. ग्रुप A के इस अहम मैच के लिए, ब्रॉडकास्टर PCB से लगभग $38 मिलियन, या लगभग ₹348 करोड़ का मुआवजा मांग सकता है. यह नुकसान विज्ञापन स्लॉट, ब्रांडेड शो और स्पॉन्सरशिप फीस के नुकसान के कारण होगा. ब्रॉडकास्टर इस नुकसान के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा सकता है और भागीदारी समझौते की शर्तों के आधार पर मुआवजे की मांग कर सकता है. ICC भी पाकिस्तान को सालाना मिलने वाले रेवेन्यू से यह रकम काटकर ब्रॉडकास्टर को दे सकती है. इससे पाकिस्तान के लिए बड़ी वित्तीय मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी.
ICC के नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम बिना किसी ठोस कारण (जैसे सुरक्षा जोखिम जिसकी पुष्टि ICC की स्वतंत्र एजेंसी न करे) के मैच खेलने से मना करती है, तो उसे ‘फॉरफीट’ (Forfeit) माना जाता है और विपक्षी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है. जिससे विपक्षी टीम को 2 अंक मिल जाते हैं. इसके अलावा, ICC के ‘पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट’ के तहत, खेल की साख को नुकसान पहुँचाने और ब्रॉडकास्टर्स को होने वाले भारी वित्तीय घाटे (विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप) की पूरी भरपाई उस क्रिकेट बोर्ड को करनी पड़ती है, जिसके लिए ICC उस देश के वार्षिक रेवेन्यू शेयर में कटौती कर सकता है. गंभीर मामलों में, ICC की ‘इवेंट टेक्निकल कमेटी’ उस टीम को पूरे टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित करने और भविष्य के इवेंट्स के लिए उन पर कड़े प्रतिबंध भी लगा सकती है. ऐसे में पाकिस्तान पर खतरे की घंटी लटक रही है और अब ICC की प्रतिक्रिया का इन्तजार है
यह मैच श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को शुरू होगा और 8 मार्च तक चलेगा. इस टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं, जिसमें भारत में पांच और श्रीलंका में तीन स्टेडियम हैं.
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…
UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…
Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…
Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…