Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 World Cup: क्या भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान? PAK के कप्तान सलमान अली आगा ने किया ये खुलासा

T20 World Cup: क्या भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान? PAK के कप्तान सलमान अली आगा ने किया ये खुलासा

Salman Ali Agha: टी 20 वर्ल्डकप में पीसीबी की तरफ से अपनाए गए रुख पर पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने जवाब दिया है. क्या भारत-पाक का होगा मैच?

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 5, 2026 18:13:00 IST

Mobile Ads 1x1

Pak On T20 World Cup Plan: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच होने और ना होने के संदेह पर प्रतिक्रिया दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने कहा कि वह सरकार के सलाह का पालन करेंगे. क्या विवाद सुलझेगा या नहीं?

क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान?

पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के खिलाफ मैच को लेकर सवाल किया गया. जब पूछा गया कि अगर भारत के खिलाफ सेमीफाइनल और फाइनल खेलना पड़ जाए, तो क्या रुख होगा. इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘भारत के खिलाफ मैच हमारे नियंत्रण में नहीं है. यह सरकार का फैसला था, और अगर हमें सेमीफाइनल या फाइनल में उनके खिलाफ खेलना पड़ा, तो हमें उनसे सलाह लेनी होगी और उनके सुझावों पर अमल करना होगा. यह सरकार का फैसला है, और हम उसका सम्मान करते हैं, और वे जो भी कहेंगे, हम वही करेंगे.’

इस बार ये नई टीम है

सलमान आगा ने आगे बात करते हुए कहा, ‘हम तीन और मैच खेलने वाले हैं, और हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं. हां, पिछले विश्व कप में हम अमेरिका से हार गए थे, लेकिन अब वह बीती बात है. यह एक नया विश्व कप है, एक नई टीम है, और एक नया संयोजन है, और हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं.

पाकिस्तान पर न खेलने पर क्या कहता है नियम?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आईसीसी को सरकार के निर्देश की आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है. लेकिन पाकिस्तान अगर नहीं खेलता है, तो पाकिस्तान वॉकओवर हो जाएगा, जिससे भारत को दो अंक मिल जाएंगे. वॉकओवर तभी मिलेगा जब भारतीय टीम 15 फरवरी को टॉस के समय आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मौजूद होगी. अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर से विजेता घोषित कर देगा. ये कहता है नियम.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > T20 World Cup: क्या भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान? PAK के कप्तान सलमान अली आगा ने किया ये खुलासा

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 5, 2026 18:13:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS