Live
Search
Home > क्रिकेट > पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, वर्ल्ड कप से बाहर होने पर PCB ने अपनाया सख्त रुख, खिलाड़ियों की काटी सैलरी

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, वर्ल्ड कप से बाहर होने पर PCB ने अपनाया सख्त रुख, खिलाड़ियों की काटी सैलरी

टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया. यह खबर एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से आई है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-02 17:19:47

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के खराब प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाते हुए खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन और खासतौर पर भारत के खिलाफ हार के बाद बोर्ड ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.
 
टूर्नामेंट में पाकिस्तान की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. टीम अहम मुकाबलों में दबाव झेल नहीं सकी और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. भारत के खिलाफ हार ने हालात और बिगाड़ दिए. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद टीम की रणनीति, चयन और खिलाड़ियों के रवैये पर सवाल उठने लगे.

50 लाख पाकिस्तानी रुपये का भारी जुर्माना

खबर है कि इसे देखते हुए PCB ने हर खिलाड़ी पर लगभग 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. यह राशि खिलाड़ियों की मैच फीस और केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट से काटी जा सकती है. इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल खराब प्रदर्शन के आधार पर इतनी बड़ी वित्तीय सजा कम ही देखने को मिलती है, इसलिए इस फैसले ने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है.  बता दें कि यह खबर एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से आई है.
 

पीसीबी क्यों कर रहा ऐसा?

बताया जा रहा है कि बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ियों को जिम्मेदारी का एहसास कराना जरूरी है. सूत्रों के अनुसार, PCB टीम में अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन के मानकों को और सख्त करने की योजना बना रहा है. आने वाले समय में टीम मैनेजमेंट और चयन प्रक्रिया में भी बदलाव संभव हैं. हालांकि, इस फैसले पर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं. कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने इसे जरूरी कदम बताया है, जबकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि आर्थिक दंड से खिलाड़ियों का मनोबल गिर सकता है.  

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, वर्ल्ड कप से बाहर होने पर PCB ने अपनाया सख्त रुख, खिलाड़ियों की काटी सैलरी

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-02 17:19:47

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS