<

Viral Video: पाकिस्तान में फैन ने ‘स्पाइडरमैन’ स्टाइल में लपका 20000 का कैच, वीडियो देख फटी रह गई सबकी आंखें

Viral Video: पाकिस्तान में एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान फैन से बाउंड्री लाइन के बाहर शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. उस फैन को कैच के लिए 20 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया.

Viral Video: ‘Catches Win Matches’ कहा जाता है कि क्रिकेट के मैच में अक्सर कैच ही आपको मैच जिताते हैं. यही वजह है दुनिया की बड़ी-बड़ी टीमों एक से एक बेहतरीन फील्डर्स होते हैं. अगर कोई खिलाड़ी गेंद और बल्ले से फ्लॉप होता है, तो वह फील्डिंग से रन बचाकर अपनी टीम के लिए योगदान दे सकता है. साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन कैच पकड़ा था, वरना आज शायद भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप की 2 ट्रॉफियां नहीं होतीं. इस बात को गंभीरता से लेते हुए एक फैन ने मैदान के बाहर भीड़ में एक कैच पकड़ने की कोशिश की. फैन ने मैदान के बाहर ऐसा जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

स्पाइडरमैन स्टाइल में पकड़ा कैच

दरअसल, पाकिस्तान टेपबॉल चैंपियनशिप का एक मैच खेला जा रहा था. इस दौरान गेंदबाज ने फुल टॉस गेंद डाल दी, जिस पर बल्लेबाज ने शानदार शॉट लगाकर बाउंड्री के पार 6 रनों के लिए भेज दिया. बाउंड्री लाइन के बाहर खड़ा एक फैन भागकर आगे आया और डाइव मारकर कैच लपक लिया. बाउंड्री के पार कुछ लकड़ियां भी लगी थीं, जहां पर फैन ने कैच पकड़ा, लेकिन उसने कैच लेने के बाद खुद बाल-बाल बचा लिया. इस पर कमेंटेटर ने कहा, ‘अरे वाह! बाउंड्री के पीछे दर्शकों का बेहतरीन कैच. यकीन मानिए? हमारे पास यहां एक स्पाइडरमैन है. कमेंटेटर ने आगे बताया कि फैन ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा और खुद को बचाया. इसके बाद अग्रेशन दिखाते हुए कैच को सेलिब्रेट भी किया.

फैन को मिला 20000 रुपये का इनाम

इस शानदार कैच के चलते फैन ने 20 हजार रुपये (PKR) का इनाम भी जीत लिया. टूर्नामेंट आयोजकों की इस ओर से उसे यह पुरस्कार राशि दी गई है. इस कैच को फैन कैच ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में अक्सर सुस्त फील्डिंग के लिए ट्रोल किया जाता है. ऐसे में इस तरह का फैन कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया.

यूजर्स का गजब रिएक्शन

इस पाकिस्तानी फैन के जबरदस्त कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अलग-अलग तरह के कमेंट आ रहे हैं. कई यूजर्स ने उस फैन की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने उसे पाकिस्तान सुपर लीग में मौका देने की मांग कर दी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कुदरत का करिश्मा या कहर! मिसाइलों की आग के बीच आसमान से गिरी बर्फ, दुबई में दिखा अद्भुत नजारा

Snowfall in Dubai: मध्य पूर्व के शुष्क रेगिस्तानी इलाकों में एक असामान्य और भीषण तूफान…

Last Updated: March 27, 2026 11:38:31 IST

Vishal Mega Mart Fire: नोएडा के मेगा मार्ट में लगी भीषण आग! जलकर हुआ सब कुछ खाक; करोड़ों का नुकसान

Noida Fire: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल,…

Last Updated: March 27, 2026 11:35:26 IST

Ayodhya Ram Navami 2026 Live Updates: 27 मार्च को अयोध्या में क्यों मनाई जा रही है राम नवमी?

Ram Navami 2026 LIVE: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम नवमी का त्योहार बहुत…

Last Updated: March 27, 2026 11:32:00 IST

PSL 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान की फजीहत! अचानक पिंक बनी व्हाइट बाल, खिलाड़ियों के उड़े होश

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन की…

Last Updated: March 27, 2026 11:27:21 IST

MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में क्या हैं सोने के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट फिर निकलें खरीदारी करने

MP Gold  Price Today: मध्य प्रदेश में भी सोने की कीमतों में शुक्रवार (27 मार्च,…

Last Updated: March 27, 2026 11:26:31 IST

42 साल से कौन सा कर्ज चुका रहे अनुपम खेर? हर फिल्म के लिए महेश भट्ट को देते हैं 25000 रुपये, जानें वजह

Anupam Kher: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने खुलासा किया कि वह निर्देशक महेश भट्ट को…

Last Updated: March 27, 2026 11:25:49 IST