Anupam Kher: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने खुलासा किया कि वह निर्देशक महेश भट्ट को हर फिल्म के लिए 25,000 रुपये देते हैं. साथ ही आपको बता दें कि अभिनेता यह काम 42 साल से कर रहे हैं.
अनुपम खेर हर फिल्म के लिए महेश भट्ट को देते हैं 25000 रुपये
Anupam Kher-Mahesh Bhatt: अनुपम खेर ने 1980 के दशक में सिनेमाई दुनिया में कदम रखा था. अभिनेता की पहली फिल्म ‘सारांश’ थी, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने खुलासा किया कि वह हर फिल्म के बाद डायरेक्टर महेश भट्ट को 25,000 रुपये देते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में वे सिर्फ 500 रुपये देते थे, जो अब बढ़कर 25,000 रुपये हो गया है. आखिर ऐसा क्यों करते हैं एक्टर चलिए जानते हैं.
हाल ही में अनुपम खेर पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए. यहां उन्होंने खुलासा किया कि हर फिल्म के बाद, निर्देशक महेश भट्ट को 25,000 रुपये देते हैं. यह वह इसलिए करते हैं कि क्योंकि महेश भट्ट् ऐसे पहले निर्देशक थे, जिन्होंने उन्हें फिल्मों में मौका दिया था. साथ ही उन्होंने बताया कि यह एक परंपरा है, जो बहुत कम राशि से शुरू हुई थी और धीरे-धीरे वर्षों में बढ़ती गई.
अभिनेता ने आगे बताया, ‘उन्होंने ही मुझे पहला मौका दिया था, इसलिए उस समय मैं उन्हें हर फिल्म के लिए 250 रुपये देता था. अब यह 25,000 रुपये हो गया है. उनका कहना है कि यह महंगाई का नतीजा है.’ इसके साथ ही एक्टर ने कहा, ‘यह 250 रुपये से 500 रुपये, फिर 1000 रुपये, फिर 5000 रुपये और अब 25,000 रुपये हो गई है. मैंने उन्हें पिछले हफ्ते ही एक लिफाफा दिया था. अब वह बस लिफाफा पकड़ते हैं और उन्हें पता चल जाता है कि उसमें कितनी रकम है, लेकिन मुझे यह बहुत अच्छा लगता है. यह किसी और चीज से ज्यादा एक रस्म बन गई है. यह एक तरह की कॉमेडी है.’
अनुपम खेर ने बताया कि वह इतने शानदार करियर के बावजूद, एक फिल्म ऐसी है जिसे दोबारा देखना चाहेंगे. वह है उनकी पहली फिल्म ‘सारांश’. उन्होंने कहा, ‘मैं सारांश 2 में एक्शन एक्टर के रूप में काम करना चाहता हूं. मैंने एक महीने पहले महेश भट्ट से बात की थी.’
अनुपम खेर ने हाल ही में दूसरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन किया था. साथ ही इन दिनों अभिनेता ‘खोसला का घोसला 2’ पर काम शुरू कर दिया है.
Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…