Live
Search
Home > क्रिकेट > पहले वर्ल्ड कप में हार, फिर Babar Azam की छुट्टी… अब बांग्लादेश से सीरीज गंवाई, Pakistan Cricket Board में बवाल

पहले वर्ल्ड कप में हार, फिर Babar Azam की छुट्टी… अब बांग्लादेश से सीरीज गंवाई, Pakistan Cricket Board में बवाल

PAK vs BAN ODI: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया है. इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बवाल मचा हुआ, क्योंकि इस सीरीज के लिए पाक क्रिकेट टीम में कई बदलाव किए गए थे.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 16, 2026 10:50:57 IST

Mobile Ads 1x1

PAK vs BAN ODI Series: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है. टी20 वर्ल्ड कप में हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवा दी है. बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है. 15 मार्च को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से हरा दिया. मेहदी हसन मिराज की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है. इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बवाल मचा हुआ है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पाकिस्तान की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था. इसके चलते पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया. इसके बावजूद पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी. पहले वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था. इसके बाद दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. फिर तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने 11 रनों से पाकिस्तान को हराकर सीरीज जीत ली. जानें कैसा रहा तीसरा वनडे…

तीसरे वनडे में क्या-क्या हुआ?

तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन तमीम ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया. उन्होंने 107 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा लिटन दास ने 41 और तौहीद हृदय ने 48 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. इसके बाद पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रनों पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान ने सिर्फ 67 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए. फिर सलमान अली आगा ने टीम की पारी को संभाला और 106 रनों की शतकीय पारी खेली. सलमान आगा के अलावा पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी 37 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. पाकिस्तान की टीम ने 11 रनों से मुकाबला गंवा दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मचा बवाल

टी20 वर्ल्ड कप में हारने के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश सीरीज भी गंवा दी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बवाल मचा हुआ है. इस सीरीज में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को मौका नहीं दिया गया था. साथ ही कुछ नए खिलाड़ियों का डेब्यू कराया गया था. हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर ही ढेर हो गई थी. इससे दुनिया के सामने पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी की पोल खुल गई.

MORE NEWS