Live
Search
Home > क्रिकेट > PAK vs SL: श्रीलंका से जीतकर भी हारा पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल रेस से हुआ बाहर; न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

PAK vs SL: श्रीलंका से जीतकर भी हारा पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल रेस से हुआ बाहर; न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

PAK vs SL: पाकिस्तान ने सुपर-8 के अहम मुकाबले में 5 रन से श्रीलंका को हरा दिया है, लेकिन फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. दरअसल, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए कम से कम 65 रनों से जीत हासिल करनी थी, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे. देखें हाईलाइट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-28 23:26:09

Mobile Ads 1x1

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान ने 5 रन से जीत हासिल की, लेकिन फिर भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी शुरू की और श्रीलंका के सामने 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. साहिबजादा फरहान के शतक के दम पर पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए. इसके जवाब में टारगेट चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन बनाने में कामयाब रही. पाकिस्तान ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया, लेकिन टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंकाई टीम को 147 या उससे कम स्कोर पर रोकना था, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया. इसके चलते पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो गया. वहीं, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया.

सेमीफाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड

ग्रुप-2 से इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खाते में 3-3 प्वाइंट हैं, लेकिन कीवी टीम का नेट रन रेट (NRR) ग्रीन टीम से बेहतर है. न्यूजीलैंड का NRR +1.390 है, जबकि पाकिस्तान ने -0.123 के नेट रन रेट के साथ फिनिश किया है. ऐसे में NRR के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अब न्यूजीलैंड 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल खेलेगी.

कैसा रहा पाकिस्तान-श्रीलंका का मैच?

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 213 रनों का बड़ा टारगेट बोर्ड पर टांग दिया. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया. फरहान ने 60 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. उनके अलावा फखर जमां ने 42 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया. तेज शुरुआत मिलने के बावजूद पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन ही बना पाई.
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम टारगेट चेज करने उतरी, लेकिन उनकी शुरुआत काफी खराब रही. श्रीलंका ने 33 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. फिर पवन रत्नायके और कप्तान दसुन शनाका ने पारी को संभाला. रत्नायके ने 37 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली. उनके आउट होने के बाद कप्तान दसुन शनाका ने जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा. शनाका ने 31 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. श्रीलंका ने 20 ओवर में 207 रन ही बना पाई. इससे पाकिस्तान ने 5 रन से मुकाबला जीत लिया.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > PAK vs SL: श्रीलंका से जीतकर भी हारा पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल रेस से हुआ बाहर; न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-28 23:26:09

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS