<

भारतीय नहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीता था IPL का पहला पर्पल कैप, RR को बनाया था चैंपियन

First Purple Cap Winner: IPL इतिहास में सबसे पहला पर्पल कैप किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं जाता था, बल्कि पाकिस्तानी गेंदबाज ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया था. पाकिस्तानी गेंदबाज ने पहले ही सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में पाकिस्तानियों को IPL में खेलने का मौका नहीं मिला.

First Purple Cap Winner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, जो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. IPL में हर साल दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आते हैं. हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को खास अवॉर्ड दिया जाता है. आपको जानकार हैरानी होगी भारत की इस घरेलू लीग में सबसे पहला पर्पल कैप किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं, बल्कि एक पाकिस्तान खिलाड़ी ने जीता था. जी हां, IPL के पहले सीजन में पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सिर्फ 11 मैचों में ही 22 विकेट लेकर उस सीजन के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे थे. इसके लिए उन्हें पर्पल कैप दिया गया था. उसी साल राजस्थान रॉयल्स ने पहली बार ट्रॉफी उठाई थी और IPL का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी.

कौन हैं सोहेल तनवीर?

41 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर पाकिस्तान के रहने वाले हैं. उन्होंने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स को पहली बार IPL का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि उसके बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL में खेलने का मौका नहीं मिला. सोहेल तनवीर ने IPL में सिर्फ 11 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 6.46 की इकॉनमी से 22 विकेट चटकाए. सोहेल तनवीर ने पाकिस्तान के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा सोहेल तनवीर ने 62 वनडे मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में तनवीर ने 57 मैचों में 54 विकेट चटकाए हैं.

2023 में लिया रिटायरमेंट

मार्च 2023 में पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहेल तनवीर ने 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया था. हालांकि उन्होंने फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखा था. पिछले साल दिसंबर में सोहेल तनवीर नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) में खेलते नजर आए थे.

IPL में कब किसने जीता पर्पल कैप?

  • 2008- सोहेल तनवीर
  • 2009- आरपी सिंह
  • 2010- प्रज्ञान ओझा
  • 2011- लसिथ मलिंग
  • 2012- मोर्ने मोर्कल
  • 2013- ड्वेन ब्रावो
  • 2014- मोहित शर्मा
  • 2015- ड्वेन ब्रावो
  • 2016- भुवनेश्वर कुमार
  • 2017- भुवनेश्वर कुमार
  • 2018- एंड्रयू टाई
  • 2019- इमरान ताहिर
  • 2020- कगिसो रबाडा
  • 2021- हर्षल पटेल
  • 2022- युजवेंद्र चहल
  • 2023- मोहम्मद शमी
  • 2024- हर्षल पटेल
  • 2025- प्रसिद्ध कृष्णा

IPL 2026 में कौन जीतेगा पर्पल कैप?

IPL 2026 के पहले फेज के शेड्यूल का एलान हो गया है. 28 मार्च से 19वें सीजन की शुरुआत होगी. पहले फेज में कुल 20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद छोटे से ब्रेक के बाद दूसरे फेज के मुकाबले शुरू होंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ऑरेंज और पर्पल कैप पर कौन कब्जा जमाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST