Live
Search
Home > क्रिकेट > पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच बारिश की वजह से रद्द, दोनों टीमों को कितने अंक मिले, क्या है नेट रन रेट? जानें सबकुछ

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच बारिश की वजह से रद्द, दोनों टीमों को कितने अंक मिले, क्या है नेट रन रेट? जानें सबकुछ

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच होने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-21 22:05:11

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच होने वाला  मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले का आयोजन कोलंबो के प्रेमदासा  में होना था, लेकिन लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका. आइए जानते हैं दोनों टीमों को कितने अंक मिले और अब उनका नेटरन रेट क्या है.

सुपर-8 ग्रुप-2 का यह 41वां मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम था. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत दर्ज करना चाहती थीं. टॉस तक नहीं हो सका और अंपायरों ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन लगातार होती बारिश के चलते अंततः मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया.

दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

नियमों के मुताबिक, यदि मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाते हैं. इस एक अंक ने सुपर-8 के समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है. अब सेमीफाइनल की दौड़ में नेट रन रेट की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है. दोनों टीमों के अभी 0-0 नेट रन रेट हैं. न्यूजीलैंड की टीम अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर दो अहम अंक हासिल करने के इरादे से उतरी थी. लेकिन वह एक ही हासिल कर सकी.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का अगला मैच किससे

कोलंबो में मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई. दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी.  अब दोनों टीमों के लिए 2 मुकाबले बचे हुए हैं. पाकिस्तान को अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. तो वहीं, न्यूजीलैंड को अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच बारिश की वजह से रद्द, दोनों टीमों को कितने अंक मिले, क्या है नेट रन रेट? जानें सबकुछ

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-21 22:05:11

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS