T20 World Cup 2026: कोलंबो में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी इसलिए टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप 2 सुपर आठ के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड को एक-एक पॉइंट शेयर करना पड़ा. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दो घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद बिना एक भी बॉल फेंके मैच रद्द कर दिया गया. शाम को हल्की बूंदाबांदी के बीच दोनों कप्तान टॉस के लिए बाहर गए. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई. खिलाड़ी और फैंस बारिश के रूकने का इंतजार करते रहे. कट-ऑफ टाइम रात 11:00 बजे तय किया गया था ताकि कम से कम पांच ओवर का मैच हो सके. लेकिन जब बूंदाबांदी लगातार बारिश में बदल गई, तो अधिकारियों को आखिरकार बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द करना पड़ा.
दोनों टीमें में किए गए बदलाव
वहीं पाकिसतान की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया था. उन्होने ख्वाजा नफे की जगह फखर जमान को टीम मं शामिल किया थी. जबकि न्यूजीलैंड ने तीन बदलाव किए थे. कप्तान मिशेल सेंटनर पेट की समस्या के कारण कनाडा के खिलाफ पिछला मैच मिस करने के बाद टीम में वापस आ गए. वहीं लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी को भी टीम में शामिल किया गया.
मैच रद्द होने का पाकिस्तान की सेमीफाइनल रेस पर क्या असर पड़ेगा?
मैच बारिश की वजह से रद्द होने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक पॉइंट मिला क्योंकि ICC ने सुपर 8 स्टेज के लिए कोई रिजर्व डे तय नहीं किया है. इस नतीजे से दोनों टीमों पर सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन की रेस में इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने बाकी सुपर 8 मैचों में और दबाव आ गया.
टी20 विश्व कप में पाक का पलड़ा भारी
वहीं अगर इतिहास को देखें तो टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है 2016 से वे उनके खिलाफ हारे नहीं हैं. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिससे उन्हें सुपर 8 के पहले मैच में बढ़त मिल सकती थी. इसके बाद पाकिस्तान का मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका से होना है.
इंग्लैंड के खिलाफ बेहद खराब रिकॉर्ड
वहीं अगर विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के रिकॉर्ड कि बात करें तो पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक इंग्लैंड को नहीं हराया है उनका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 0-3 है. फिर भी कोलंबो में स्पिन के लिए अच्छी कंडीशन पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक के लिए फायदेमंद हो सकती हैं इंग्लैंड की टीम के खिलाफ जो अब तक टूर्नामेंट में अपना सबसे अच्छा फॉर्म में नहीं दिखी है.
श्रीलंका बन सकती है पाक के लिए काल
पाकिस्तान का सबसे बड़ा टेस्ट मेजबान श्रीलंका के खिलाफ हो सकता है. इस हफ्ते की शुरुआत में ज़िम्बाब्वे से मिली चौंकाने वाली हार के बावजूद श्रीलंका अपने जाने-पहचाने घरेलू हालात में एक मजबूत टीम बनी हुई है. हालांकि बाकी मैचों में भी इस तरह कि बारिश या हार पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गंभीर खतरे में डाल सकती है.पाकिस्तान का मुकाबला 24 फरवरी को इंग्लैंड से होगा जबकि न्यूज़ीलैंड का मुकाबला 25 फरवरी को श्रीलंका से होगा.