Live
Search
Home > क्रिकेट > PAK vs SL: पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका, टी20 में किसका पलड़ा भारी? कैसी है पिच रिपोर्ट

PAK vs SL: पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका, टी20 में किसका पलड़ा भारी? कैसी है पिच रिपोर्ट

PAK vs SL: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज सुपर 8 के ग्रुप 2 का आखिरी मैच होगा. श्रीलंका टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-28 11:48:42

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Srilanka) के बीच आज सुपर 8 के ग्रुप 2 का आखिरी मैच पल्लेकल में होगा. श्रीलंका टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. जबकि बड़े अंतर से जीतकर पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का यह आखिरी मौका है. इस मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच कुल कितने टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए और आज जहां मैच होगा उसकी पिच रिपोर्ट क्या कहती है.
 
पाकिस्तान और श्रीलंका  के बीच टी20 क्रिकेट में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से पाकिस्तान ने 17 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. इससे साफ है कि ओवरऑल रिकॉर्ड में पाकिस्तान आगे है. हालांकि, हाल के मुकाबलों में टक्कर काफी कड़ी रही है. पिछली चार टी20 भिड़ंत में दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं.
 
इससे पता चलता है कि श्रीलंका अपनी घरेलू परिस्थितियों में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दे सकता है. जनवरी 2026 में दांबुला में खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 14 रन से हराया था, जो उनकी मजबूती को दिखाता है.अब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में आमने-सामने होंगी. यह मैच पल्लेकल में खेला जाएगा. पल्लेकेले की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. यहां टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 से 175 रन के बीच रहता है.
 

कैसी है पिच रिपोर्ट

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभाते हैं. शाम के समय ओस पड़ने से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं. इस मैदान पर कई मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. पाकिस्तान जहां बड़ी जीत की तलाश में है, उन्हें 65 रन से जीत दर्ज करनी होगी या फिर 13 ओवर के अंदर यह मैच जीतना होगा.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > PAK vs SL: पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका, टी20 में किसका पलड़ा भारी? कैसी है पिच रिपोर्ट

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-28 11:48:42

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS