Live
Search
Home > क्रिकेट > Muhammad Rizwan: ‘क्रिकेट से पहले इस्लाम…’, पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का विवादित बयान, देखें VIDEO

Muhammad Rizwan: ‘क्रिकेट से पहले इस्लाम…’, पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का विवादित बयान, देखें VIDEO

Muhammad Rizwan: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर कहते हैं कि उनके लिए खेल से पहले इस्लाम आता है. देखें वायरल वीडियो...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 21, 2026 13:42:08 IST

Mobile Ads 1x1

Muhammad Rizwan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया. इस करारी हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का एक पुराना वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान एक पब्लिक प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘हम यहां एक मिशन के लिए आए हैं, पहले धर्म, फिर पेशा.’ रिजवान ने आगे कहा कि मुसलमानों को नेतृत्व के लिए भेजा गया है, गुलामी के लिए नहीं.’ वायरल क्लिप में मोहम्मद रिजवान आगे कहते हैं, ‘मैं एक क्रिकेटर हूं, लेकिन मेरी प्राथमिकता इस्लाम है. मुसलमान खिलाफत के लिए बना है, गुलामी के लिए नहीं. इतना ही नहीं, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, हम चाहे जिस पेशे में हों, लेकिन हमारे काम में दीन-ए-इस्लाम झलकना चाहिए.

मोहम्मद रिजवान का वायरल वीडियो

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग 2 अलग-अलग गुट में बंट गए हैं. कुछ लोग इस वीडियो को हालिया भारत-पाकिस्तान मैच से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान को टीम इंडिया के सामने करारी हार झेलनी पड़ी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद रिजवान का यह फुटेज असली है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. नीचे देखें वायरल वीडियो…



इमाम-उल-हक ने की थी रिजवान की तारीफ

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक ने कहा था कि मोहम्मद रिजवान उन्हें टीम में पसंद हैं, क्योंकि वह टीम में धार्मिक गतिविधियों, जैसे कि नमाज के लिए अलग कमरा खोजने और सभी को इकट्ठा करने को प्राथमिकता देते हैं. इमाम ने कहा था कि मोहम्मद रिजवान खिलाड़ियों को होटल से लेकर मैदान तक नमाज के लिए इकट्ठा करते हैं. इसीलिए वह रिजवान को टीम में पसंद करते हैं. बता दें कि फिलहाल मोहम्मद रिजवान पाकिस्तानी टीम से दूर चल रहे हैं. पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मोहम्मद रिजवान को वनडे कप्तानी से हटाकर शाहीन अफरीदी को नया कप्तान नियुक्त बनाया था.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Muhammad Rizwan: ‘क्रिकेट से पहले इस्लाम…’, पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का विवादित बयान, देखें VIDEO

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 21, 2026 13:42:08 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS