पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल कादिर के बेटे सलमान कादिर को घरेलू कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया, जानिए क्या है पूरा मामला.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल कादिर (Abdul Qadir) के बेटे सलमान कादिर को यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस मामले ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी हलचल मचा दी है. सलमान पर यह आरोप है कि उसने अपनी नौकरानी के साथ जबरन गलत करने की कोशिश की है.
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक नौकरानी ने आरोप लगाया है कि उसे काम के बहाने सलमान कादिर ने अपने फार्महाउस पर बुलाया. महिला का कहना है कि वहां उसके साथ जबरन गलत व्यवहार किया गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोप सामने आने के बाद सलमान कादिर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. मामले की सच्चाई जानने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.

सलमान कादिर की उम्र करीब 41 वर्ष है और उन्होंने पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेला है. हालांकि, वे अपने पिता की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं बना सके. उनके पिता अब्दुल कादिर पाकिस्तान के महान लेग-स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते थे और उन्होंने देश के लिए कई यादगार मैच खेले थे. अगर सलमान इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो बेशक पूर्व दिग्गज अब्दुल कादिर की इमेज पर इंटरनेशनल स्तर पर प्रभाव पड़ सकेगा.
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. आरोपी या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है. नौकरानी के साथ सच में ऐसा करने की कोशिश की गई या फिर वह झूठ बोल रही है.
Optical Illusion Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार चैलेंज है, जिसमें '505' के बीच छिपे…
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी…
सूरत के लिंबायत में सिलेंडर ब्लास्ट से मची भारी चीख-पुकार! एक ही परिवार के सदस्यों…
PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…
धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी…
न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…