<

पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे पर आरोप, नौकरानी को फॉर्म हाउस पर बुलाया, फिर की जबरदस्ती

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल कादिर के बेटे सलमान कादिर को घरेलू कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया, जानिए क्या है पूरा मामला.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल कादिर (Abdul Qadir) के बेटे सलमान कादिर को यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस मामले ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी हलचल मचा दी है. सलमान पर यह आरोप है कि उसने अपनी नौकरानी के साथ जबरन गलत करने की कोशिश की है.

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक नौकरानी ने आरोप लगाया है कि उसे काम के बहाने सलमान कादिर ने अपने फार्महाउस पर बुलाया. महिला का कहना है कि वहां उसके साथ जबरन गलत व्यवहार किया गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोप सामने आने के बाद सलमान कादिर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. मामले की सच्चाई जानने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.

salman qadir

अब्दुल की छवि पर पड़ेगा प्रभाव

सलमान कादिर की उम्र करीब 41 वर्ष है और उन्होंने पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेला है. हालांकि, वे अपने पिता की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं बना सके. उनके पिता अब्दुल कादिर पाकिस्तान के महान लेग-स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते थे और उन्होंने देश के लिए कई यादगार मैच खेले थे. अगर सलमान इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो बेशक पूर्व दिग्गज अब्दुल कादिर की इमेज पर इंटरनेशनल स्तर पर प्रभाव पड़ सकेगा.

मामले की जांच जारी

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. आरोपी या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है. नौकरानी के साथ सच में ऐसा करने की कोशिश की गई या फिर वह झूठ बोल रही है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST