<

iPhone Air vs Pixel 9: क्या Apple की ‘रफ़्तार’ के आगे टिक पाएगा Google का ‘AI? खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

iPhone Air vs Pixel 9: क्या Apple की रफ़्तार Google के AI को मात दे पाएगी? जानें रोजाना के इस्तेमाल में कौन सा फोन है सबसे बेस्ट. खरीदने से पहले यह ज़रूर पढ़ें.

स्मार्टफोन की दुनिया में Apple iPhone Air और Google Pixel 9 के बीच की फिलहाल काफी रोमांचक टक्कर चल रहा है. एक तरफ Apple अपने सबसे पतले डिजाइन और बेजोड़ परफॉरमेंस से यूजर्स का दिल जीत रहा है, वहीं Pixel अपने स्मार्ट AI फीचर्स से उसे चुनौती दे रहा है. अगर आप भी इनदोनों के बीच उलझन में पड़ गए हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. आइए जानते हैं इनमें से कौन आपके लिए बेहतर है.

कौन है हाथ में हल्का?

iPhone Air की सबसे बड़ी बात है उसकी स्लीक बॉडी. जैसा कि नाम से पता चलता है, यह अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone है. अगर आप भारी फोन्स कैरी करते करते थक चुके हैं, तो इसकी ‘Titanium’ फिनिश और हल्कापन आपको काफी पसंद आएगा।
वहीं, Pixel 9 अपने खास कैमरा बार और सॉलिड बिल्ड के साथ आपको आकर्षित कर सकता है. यह iPhone Air के मुकाबले थोड़ा मोटा और भारी फील करवा सकता है.

प्रोसेसर और स्पीड

यहां Apple हमेशा की तरह थोड़ा आगे निकल जाता है. iPhone Air में Apple की नई A19 Pro चिप है. चाहे आप 50 ऐप्स एक साथ खोलें या भारी वीडियो एडिटिंग करें, यह फोन आपको कभी निराश नहीं करेगा।
वहीं Pixel 9 में Google की Tensor G4 चिप है. यह बेंचमार्क स्कोर्स में शायद Apple से पीछे रह जाए, लेकिन Google ने इसे ‘AI’ के लिए बनाया है. रोज के काम जैसे ईमेल, सोशल मीडिया और ट्रांज़िशन यहां मक्खन की तरह चलते हैं.

AI और स्मार्ट फीचर्स

अगर ‘Smart’ की बात करें, तो Pixel 9 का कोई मुकाबला नहीं है. इसकी ‘Gemini AI’ आपके काम आसान कर देगी. स्पैम कॉल रोकना हो, मैजिक इरेज़र से फोटो साफ करनी हो या नोट समराइज़ करने हों Pixel इन चीज़ों में iPhone से काफी माहिर है.
हालांकि Apple ने भी Apple Intelligence के साथ वापसी की है, जो राइटिंग टूल्स और बेहतर Siri के साथ आता है, लेकिन Pixel का AI अनुभव इससे थोड़ा ज्यादा है.

बैटरी लाइफ: किसका साथ लंबा चलेगा?

iPhone Air पतला होने के कारण एक छोटे से समझौते के साथ आता है इसकी बैटरी प्रो मॉडल्स जितनी बड़ी नहीं है.  हालांकि, Apple का सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन इसे पूरे दिन चलाने में मदद करता है.
Pixel 9 की बैटरी बड़ी है, लेकिन Tensor चिप कभी-कभी ज़्यादा पावर खाती है. कुल मिलाकर, दोनों फोन  नार्मल यूज में एक दिन आराम से निकाल देते हैं, लेकिन भारी गेमिंग पर iPhone थोड़ा ज़्यादा स्थिर (Stable) रहता है.

आपको क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो बहुत ही स्टाइलिश, सुपर-फास्ट हो और जिसकी रीसेल वैल्यू (Resale Value) जबरदस्त हो तो आप iPhone Air चुनें।
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और आपको वो ‘स्मार्ट’ फीचर्स चाहिए जो आपके काम को वाकई छोटा कर दें तो आप Pixel 9 चुनें।

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST