संबंधित खबरें
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
गुजरात जायंट्स अपने घर में "आक्रामक दृष्टिकोण" के साथ WPL 2025 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार
Vinesh Phogat Disqualification Hearing
India News (इंडिया न्यूज), Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट को रजत पदक के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। उनका फैसला 16 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले विनेश का 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसे लेकर भारतीय पहलवान विनेश ने CAS में अपील की थी। उनका फैसला बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आना था। लेकिन अब यह 16 अगस्त को आएगा।
विनेश ने रजत पदक के लिए कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील की थी। सीएएस ने 9 अगस्त को मामले की सुनवाई की। इस दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने विनेश का पक्ष रखा। अधिक वजन के कारण विनेश को अयोग्य घोषित किया गया। उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। अब विनेश संयुक्त रजत पदक की मांग कर रही हैं।
विनेश पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम वर्ग में लड़ रही थीं। उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया था। लेकिन स्वर्ण पदक मैच से पहले ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश का वजन सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा था। उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए पूरी रात मेहनत की। यहां तक कि अपने बाल भी कटवाए। लेकिन फिर भी वजन 100 ग्राम ज्यादा रहा। विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को हराया। वहीं, क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराया। प्री क्वार्टर फाइनल में विनेश ने जापान की सुसाकी को हराया।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.