होम / रिटायरमेंट के बाद भी टीम के साथ दीवार बन खड़े रहेंगे PR Sreejesh, हॉकी टीम में बदलेगा इनका रोल

रिटायरमेंट के बाद भी टीम के साथ दीवार बन खड़े रहेंगे PR Sreejesh, हॉकी टीम में बदलेगा इनका रोल

Ankita Pandey • LAST UPDATED : August 9, 2024, 11:07 pm IST

P.R. Sreejesh

India News (इंडिया न्यूज), PR Sreejesh: भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद गुरुवार को संन्यास ले लिया। हालांकि, वह अभी भी हॉकी टीम से जुड़े रहेंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को इस अनुभवी खिलाड़ी को जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। भारत की दिवार अब युवा टीम को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

भारत ने जीता कांस्य पदक

भारत ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता और इसी के साथ श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। श्रीजेश लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया था और विरोधी टीम के सामने दीवार की तरह खड़े रहे थे। स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में श्रीजेश ने आखिरी क्वार्टर में शानदार बचाव किया और उन्हें बढ़त लेने से रोका। इस तरह टीम ने श्रीजेश को जीत के साथ विदाई दी।

Vinesh Phogat को मिला सचिन तेंदुलकर का साथ, मास्टर ब्लास्टर ने कह दी ये बड़ी मांग

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hockey India (@hockeyindia)

श्रीजेश ने अपने संन्यास के फैसले पर क्या बोले

शुक्रवार को श्रीजेश के संन्यास लेने के बाद से ही प्रशंसक लगातार उनकी वापसी की मांग कर रहे थे। इस बारे में उन्होंने कहा, “यह विदाई देने का सही समय है। मुझे लगता है कि ओलंपिक खेलों को पदक के साथ विदाई देने का यही सही तरीका है। हम खाली हाथ घर नहीं जा रहे हैं जो बड़ी बात है। मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन कुछ फैसले कठिन होते हैं। सही समय पर फैसला लेने से स्थिति सुंदर हो जाती है। इसलिए मेरा फैसला नहीं बदलेगा। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और इस मैच को इतना यादगार बना दिया है। टोक्यो में जीता गया पदक मेरे दिल में खास जगह रखता है। इससे हमें विश्वास मिला कि हम ओलंपिक में पदक जीत सकते हैं।”

किस कोर्ट में हो रही है Vinesh Phogat मामले की सुनावाई, जानें CAS कोर्ट के बारे में

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT