संबंधित खबरें
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
गुजरात जायंट्स अपने घर में "आक्रामक दृष्टिकोण" के साथ WPL 2025 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार
Diksha Dagar
India News(इंडिया न्यूज), Paris Olympics, Diksha Dagar Car Accident: पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर आई है। भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का पेरिस में एक्सीडेंट हो गया है। कार एक्सीडेंट में दीक्षा को तो चोट नहीं आई है, लेकिन उनकी मां घायल बताई जा रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट 30 जुलाई की शाम को पेरिस में हुआ। इस एक्सीडेंट में उनकी मां घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पीठ में चोट आई है। वहीं, गोल्फर दीक्षा ठीक हैं और वह पेरिस ओलंपिक में अपने मैच में भी हिस्सा लेंगी।
आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक में महिला गोल्फ का मुकाबला 7 से 10 अगस्त के बीच खेला जाएगा। जिसमे दीक्षा डांगर का मुकाबला 7 अगस्त को होगा। दीक्षा के अलावा भारत की ओर से महिला गोल्फ प्रतियोगिता में अदिति अशोक भी हिस्सा ले रही हैं। पुरुष गोल्फ स्पर्धा में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पेरिस ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश करने के लिए तैयार है।
पेरिस ओलंपिक में Lakshya Sen ने किया कमाल, जगी मेडल की उम्मीद
पूर्व डेफलंपिक चैंपियन दीक्षा डागर पेरिस में अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगी। इससे पहले 23 वर्षीय दीक्षा डागर टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं। दीक्षा ओलंपिक और डेफलंपिक दोनों में हिस्सा लेने वाली पहली गोल्फ खिलाड़ी बन गई हैं। 23 वर्षीय अर्जुन पुरस्कार विजेता ने टोक्यो में 50वां स्थान हासिल किया था और अब वह पेरिस में अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में भाग लेंगी।
Paris Olympic में भारत को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुई बाहर
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.