होम / Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में आज आ सकते हैं 8 मेडल, जानें किन-किन खेलों से है उम्मीद

Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में आज आ सकते हैं 8 मेडल, जानें किन-किन खेलों से है उम्मीद

Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 5, 2024, 10:06 am IST

Paris Paralympics 2024 Day 8

India News(इंडिया न्यूज), Paris Paralympics 2024 Day 8 Schedule: पेरिस पैरालिंपिक 2024 भारत के लिए काफी अच्छा चल रहा है। अब तक पूरे हुए 7 दिनों में भारत के खाते में कुल 24 मेडल आ चुके हैं। पेरिस पैरालिंपिक के 8वें दिन भारत के खाते में 8 मेडल आने की उम्मीद है। आज भारत मेडल टैली में 30 का आंकड़ा भी पार कर सकता है। फिलहाल 24 मेडल के साथ भारत मेडल टैली में 13वें स्थान पर काबिज है। आइए जानते हैं आज भारत को किन खेलों से मेडल की उम्मीद है।

24 पदक जीत चुका है भारत

भारत के खाते में अब तक जो 24 पदक आए हैं, उनमें 5 स्वर्ण, 09 रजत और 10 कांस्य शामिल हैं। वहीं, पैरा शूटिंग, पैरा तीरंदाजी, ब्लाइंड जूडो और एथलेटिक्स के कुछ खेलों से भी आज पदक की उम्मीद की जा सकती है। कुछ भारतीय एथलीटों को पदक के लिए क्वालीफाई करना होगा या फिर फाइनल मुकाबला खेलना होगा, जबकि कई भारतीय एथलीट फाइनल मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगे। पैरा पावरलिफ्टिंग मेंस 65 किग्रा के फाइनल में अशोक मैदान पर होंगे, जिनसे गोल्ड की उम्मीद होगी। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स में मेंस शॉट पुट एफ35 के फाइनल में अरविंद उतरेंगे। अरविंद से भी गोल्ड की उम्मीद होगी।

Duleep Trophy 2024: आज से शुरू होने जा रहा घरेलू क्रिकेट का रोमांच, जानें कहां पर होगी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग

टोक्यो पैरालिंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा

गौरतलब है कि भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक का रिकॉर्ड छठे दिन ही तोड़ दिया था। छठे दिन भारत को 20 पदक मिले थे, जबकि भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक में कुल 19 पदक जीते थे। अब 7 दिन बीत जाने के बाद भारत के खाते में कुल 24 पदक आ गए हैं।

पेरिस पैरालंपिक में 05 सितंबर को भारत का शेड्यूल

  • दोपहर 1 बजे से
  • शूटिंग: मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन- सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल
  • दोपहर 1:30 बजे से
  • जूडो: महिलाओं का 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल – कोकिला बनाम अकमारल नौटबेक (कजाखस्तान)
  • 1:30 बजे- पुरुषों का 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल – कपिल परमार बनाम मार्कोस ब्लैंको (वेनेजुएला)
  • दोपहर 1:50 बजे से
  • तीरंदाजी: मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (प्री क्वार्टरफाइनल) — पूजा और हरविंदर सिंह बनाम अमांडा जेनिंग्स और टेमन केंटन-स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
  • रात 10:05 बजे से
  • पावरलिफ्टिंग: पुरुषों का 65 किग्रा तक का फाइनल में आज अशोक का मैच

Paralympics 2024 Day 7: हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT