<

धोनी के कारण टीम इंडिया से हुई थी छुट्टी! अब चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे विकेटकीपर बल्लेबाज

BCCI Next Chief Selector: अजीत अगरकर की अनुपस्थिति और बीसीसीआई की हालिया बैठक के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. खबर है कि पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल नए चीफ सेलेक्टर की दौड़ में सबसे आगे हैं. लेकिन क्या पार्थिव पटेल वाकई चयन समिति की कमान संभालेंगे और बीसीसीआई की इस रणनीति के पीछे की असली वजह क्या है? पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष (BCCI Chief Selector) के पद को लेकर चर्चाएं गर्म हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के कुछ ही दिनों बाद यह बात सामने आ रही है कि वर्तमान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला है या वह इस पद को छोड़ सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर ने अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद इसे आगे न बढ़ाने की इच्छा जताई है. माना जा रहा है कि हाल ही में हुई टीम चयन बैठक उनकी आखिरी मीटिंग थी. बीसीसीआई अब अगरकर के बाद नए चीफ सेलेक्टर की तलाश कर रहा है, और इस दौड़ में पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है. पार्थिव फिलहाल आईपीएल की टीम गुजरात टाइटन्स के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में जुड़े हुए हैं.

हाल ही में मुंबई में हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक ने भी इन चर्चाओं को हवा दी है. इस बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर, टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे. इस अहम बैठक से अजीत अगरकर का गायब रहना सभी के लिए हैरानी का सबब बना, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के इतने बड़े फैसलों के बीच चयन समिति के अध्यक्ष का न होना कई सवाल खड़े करता है.

चीफ सेलेक्टर की रेस में क्यों आगे हैं पार्थिव पटेल?

पार्थिव पटेल भारत के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. पार्थिव ने महज 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिससे वे भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा विकेटकीपरों में से एक बने.

साल 2002 से 2012 के बीच पार्थिव ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले हैं. पार्थिव ने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट खेला और गुजरात की टीम को कप्तान के तौर पर ऐतिहासिक खिताब दिलाए. आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और कोच्चि टस्कर्स केरला जैसी कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है.

धोनी के कारण नहीं मिला ज्यादा मौका

पार्थिव की आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग के बावजूद, एमएस धोनी के भारतीय टीम में आने और शानदार प्रदर्शन करने के बाद पार्थिव को टीम से बाहर होना पड़ा था. इसके अलावा दिनेश कार्तिक से मिली कड़ी चुनौती ने भी उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे लगभग बंद कर दिए थे. संन्यास लेने के बाद पार्थिव पटेल कमेंट्री, कोचिंग और प्रतिभाओं को खोजने (स्कौटिंग) के काम से जुड़े रहे हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Viral video of the girl: मैं किसी के साथ भागकर नहीं आई, अकेले घर से निकली हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…

Last Updated: November 19, 2026 23:07:17 IST

Hapur brother and sister missing: हापुड़ से गाजियाबाद परीक्षा देने निकले भाई-बहन लापता, न कॉलेज पहुंचे न घर लौटे, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…

Last Updated: November 19, 2026 22:35:00 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…

Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST

किसी के हाथ में सिगरेट तो कोई पी रहा था गांजा, कोरबा के स्कूल के छात्रों का वीडियो वायरल, टीसी का नोटिस

Korba school viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक…

Last Updated: November 19, 2026 21:13:45 IST

Tunnel Men Series: उत्तराखंड के टनल रेस्क्यू पर बनेगी वेब सीरीज, तब्बू करेंगी OTT डेब्यू, जानें क्या है कहानी

Tabu OTT Debut: तब्बू YRF एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' से अपना पहला हिंदी…

Last Updated: November 19, 2026 21:00:55 IST