PSL 2026 Ball Colour Change: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नए सीजन का आगाज 26 मार्च को हुआ. PSL 2026 का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. पहले मुकाबले में भी पाकिस्तान ने अपनी बेइज्जती करवा ली. दरअसल, मैच के दौरान व्हाइट बॉल अचानक पिंक में बदल गई, जिसे देख सभी हैरान रह गए. मैच के दौरान जब हैदराबाद किंग्समैन की टीम गेंदबाजी कर रही है, तो बॉल सफेद की बजाय गुलाबी दिखाई दे रही थी. अंपायर के नजर में आने के बाद तुरंत इसकी जांच की गई. इस दौरान पता चला कि हैदराबाद की टीम ने जो जर्सी पहनी थी. उसी का रंग गेंद पर लग गया है. जब खिलाड़ी गेंद को अपनी जर्सी पर रगड़ रहे थे, तो जर्सी का कलर गेंद पर लग रहा था. इसकी वजह से व्हाइट बॉल पिंक दिखाई देने लगी थी. इसका मतलब है कि हैदराबाद किंग्समैन टीम की जर्सी की क्वालिटी इतनी ज्यादा खराब थी कि वो कलर छोड़ रही थी. इस घटना के बाद पूरी दुनिया में PSL का मजाक बन रहा है. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियोज और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें PSL का नाकामी दिखाई जा रही है.
टीम के कप्तान ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन PSL में हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान हैं. मैच के बाद कप्तान लाबुशेन ने इस घटना को लेकर कहा, ‘दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से कहा ये क्या हो रहा है? गेंद लाल है, यह शायद कपड़ों की वजह से है.’ मार्नस लाबुशेन ने आगे कहा कि उम्मीद है कि अगले मैच तक इस तरह की दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा.
NEXT LEVEL DRAMA IN PSL 😂
During the opening match of PSL 2026, the ball turned into pink because Hyderabad Kingsmen players rubbed it on their kit 😭
After seeing this Babar Azam practice hard for another pink ball test hundred 🥶pic.twitter.com/jSGUK0aW3H
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 26, 2026
बता दें कि मार्नस लाबुशेन ने इसी मुकाबले में PSL डेब्यू किया. हालांकि उनका डेब्यू यादगार नहीं रहा. लाबुशेन 22 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए. वह ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के खिलाड़ी हैं, जबकि PSL टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है.
कैसा रहा पहला मैच?
PSL 2026 के पहले मैच की बात करें, तो शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन को 69 रनों से हरा दिया. लाहौर में खेले गए मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. लाहौर कलंदर्स की ओर से फखर जमां ने शानदार अर्धशतक लगाया. इसके दम पर लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन की टीम के 200 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी हैदराबाद किंग्समैन की टीम 20 ओवर में सिर्फ 130 रन ही बना पाई. मार्नस लाबुशेन की टीम को 69 रनों से हार का सामना करना पड़ा.