<
Categories: खेल

Indonesia Masters: भारत का अभियान समाप्त, पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में हारे

पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में हारकर बाहर हो गए. इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 सुपर 500 बैडमिंटन में भारत का अभियान इस तरह समाप्त हो गया.

भारत का अभियान इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को उस समय खत्म हो गया जब देश के स्टार शटलर पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में हारकर बाहर हो गए. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को क्वार्टरफाइनल में चीन की मजबूत खिलाड़ी चेन यू फी का सामना करना पड़ा. सिंधु पूरे मैच में लय हासिल नहीं कर सकीं और सीधे गेमों में 13-21, 17-21 से हार गईं.
दूसरे गेम में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए वापसी की कोशिश की, लेकिन चेन की सटीक शॉट्स और बेहतरीन कोर्ट कवरेज ने उन्हें लगातार दबाव में रखा इससे पहले सिंधु ने प्री-क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क की लाइन क्येरसफेल्ड्ट को सीधे गेमों में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी, जिससे उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन क्वार्टरफाइनल में उनका सफर थम गया.

लक्ष्य सेन भी हुए बाहर

वहीं पुरुष एकल में लक्ष्य सेन का मुकाबला थाईलैंड के पनिचाफोन तीरारात्साकुल से हुआ. लक्ष्य ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन करीबी मुकाबले में 18-21, 20-22 से हार गए. दूसरे गेम में उन्होंने कई अहम अंक बचाए और मैच को निर्णायक गेम तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन अंत में थाई खिलाड़ी ज्यादा सटीक साबित हुआ. लक्ष्य ने इससे पहले राउंड ऑफ 16 में शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन अंतिम आठ में वे अपनी लय बरकरार नहीं रख सके.

इनाम नहीं जीत पाए

सिंधु और लक्ष्य दोनों के बाहर होने के साथ ही 500,000 डॉलर इनामी इस टूर्नामेंट में भारत का एकल अभियान सेमीफाइनल से पहले ही समाप्त हो गया अब भारतीय खिलाड़ी आने वाले टूर्नामेंट्स में बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करने की कोशिश करेंगे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST