Live
Search
Home > खेल > Rahul Chahar Divorce: ‘मैंने गलती की…’ चौथी सालगिरह से पहले टूटा राहुल चाहर का घर, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द!

Rahul Chahar Divorce: ‘मैंने गलती की…’ चौथी सालगिरह से पहले टूटा राहुल चाहर का घर, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द!

शादी की चौथी सालगिरह से पहले राहुल चाहर ने क्यों लिया तलाक? 15 महीने की कानूनी जंग और एक भावुक पोस्ट में क्रिकेटर ने बताया आखिर क्या हुआ गलत, कौन हैं इशानी जोहार, यहां पढ़ें...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-20 19:50:51

Mobile Ads 1x1

इंडियन क्रिकेटर राहुल चाहर और ईशानी जोहर की शादी खत्म हो गई है. उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने और तलाक लेने का फैसला किया है. क्रिकेटर ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की. 26 साल के स्पिनर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, जब मैं खुद को, अपनी कीमत और अपनी ज़िंदगी की दिशा को पूरी तरह से नहीं समझ पाया था.’

राहुल चाहर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

अपनी पोस्ट में, राहुल चाहर ने बीते हुए समय को सीखने और खुद को समझने का समय बताया. उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह महीनों में कोर्ट के चक्कर लगाते हुए, उन्होंने सब्र, सहनशीलता और सच्चाई की ताकत को खुद महसूस किया. कानूनी प्रोसेस पूरा होने के साथ, अब मामला सुलझ गया है, और उनकी ज़िंदगी का यह दौर खत्म हो गया है. उन्होंने लिखा, “मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि साफ-साफ बताकर खत्म कर रहा हूं. कुछ रिश्ते हमेशा नहीं रहते; वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने आते हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि वह अब ज़्यादा समझदार, खुद के बारे में जागरूक और अपने भविष्य को लेकर साफ हैं. अपने मैसेज के आखिर में उन्होंने इसे अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि अब से वे आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर फैसलों के साथ आगे बढ़ेंगे. उन्होंने यह भी साफ किया कि वे बिना किसी कड़वाहट के, बल्कि सीख, सम्मान और नई शुरुआत करने की हिम्मत के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

राहुल चाहर-ईशानी जोहर लव स्टोरी 

ईशानी जौहर एक फैशन डिज़ाइनर हैं. वह राहुल चाहर को शादी से करीब 6-7 साल से पहले से जानती हैं. 2019 में, उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने सगाई कर ली. हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण उनकी शादी में देरी हुई. 9 मार्च 2022 में आखिरकार, वे आखिरकार उन्होंने शादी कर ली. ईशानी को अक्सर भारतीय लेग-स्पिनर के इंस्टाग्राम पर तस्वीरों में देखा जाता था. यहां तक ​​कहा जाता है कि चाहर के लंबे बाल उनकी होने वाली पत्नी ने डिजाइन किए थे. राहुल चाहर भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चचेरे भाई हैं. दीपक ने 2019 में सबसे पहले राहुल की सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं. मालती चाहर (दीपक चाहर की बहन) ने उस समय राहुल चाहर की सगाई का एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में, राहुल ईशानी को गुलाब देकर प्रपोज करते हैं और उनकी उंगली में अंगूठी भी पहनाते हैं.

चार साल में टूटा शादी का रिश्ता

ईशानी जोहर पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं. उन्होंने 2019 में जयपुर में राहुल चाहर से सगाई की थी और शादी 2022 में हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और ईशानी 9 मार्च को अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका तलाक हो गया.

राहुल चाहर की बात करें तो उन्होंने 2016 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह राजस्थान के लिए खेलते हैं. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी. IPL 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला.

MORE NEWS

Home > खेल > Rahul Chahar Divorce: ‘मैंने गलती की…’ चौथी सालगिरह से पहले टूटा राहुल चाहर का घर, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द!

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-20 19:50:51

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS