Live
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026 से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीदा, 15000 करोड़ की लगी बोली

IPL 2026 से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीदा, 15000 करोड़ की लगी बोली

Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स को एक इनवेस्टमेंट ग्रुप ने खरीद लिया है. रिपोर्ट के अनुसार यह डील 15000 करोड़ से भी अधिक में हुई है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-24 16:52:27

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स को एक इनवेस्टमेंट ग्रुप ने खरीद लिया है. जिसके लीडर काल सोमानी हैं. यह टीम लगभग $1.63 बिलियन (15289 करोड़) में खरीदी गई है. कॉमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी. इस टीम को खरीदने के लिए कुल 4 निवेशक रेस में थे लेकिन काल सोमानी ने बाजी मारी है.
काल सोमानी अमेरिका के एक बड़े निवेशक हैं. अब नई टीम के मालिक इस टीम में और पैसा लगाएंगे. इससे टीम के खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा मिलेगी, अच्छे कोच मिल सकते हैं और टीम और मजबूत बन सकती है. इससे टीम को आगे बढ़ाने और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. हो सकता है कि आने वाले समय में राजस्थान रॉयल्स और अच्छा खेल दिखाए और मैच जीतें. आखिरी बार टीम ने साल 2008 में ही खिताब अपने नाम किया था. 

काल सोमानी कौन हैं?

काल सोमानी (Kal Somani) अमेरिका के एरिज़ोना के स्कॉट्सडेल में रहने वाले एक सफल उद्यमी  हैं. उनके पास 15 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने कई क्षेत्रों में काम किया है, जैसे कि एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी. वे कई कंपनियों के संस्थापक हैं, जिनमें टेक सर्विस कंपनी इंट्राएज और प्राइवेसी से जुड़ा प्लेटफॉर्म ट्रुियो शामिल हैं. वे AI गवर्नेंस से जुड़ी पहलों से भी जुड़े रहे हैं.

मनोज बादले के पास थे ज्यादा शेयर

इस फ्रेंचाइज़ी का अधिकांश शेयक मनोज बादले के पास था, जो अपनी कंपनी इमर्जिंग मीडिया के जरिए लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते थे. अन्य हिस्सेदारों में रेड बर्ड कैपिटल और लाचलन मुरडोस जैसे नाम शामिल हैं. हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया पिछले साल शुरू की गई थी, और इसमें निवेश बैंक द रेन ग्रुप सलाहकार की भूमिका निभा रहा था. रिपोर्ट के अनुसार, सोमानी ग्रुप राजस्थान रॉयल्स में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सबसे आगे (फ्रंट-रनर) था. कई बड़े ग्रुप्स ने इस फ्रेंचाइज़ी में रुचि दिखाई थी. इनमें आदित्य बिरलला से जुड़े एक ग्रुप और अमेरिका के स्पोर्ट्स निवेशक डेविड ब्लिट्जर शामिल हैं. इसके अलावा मित्तल के परिवार की ओर से भी रुचि दिखाई गई थी.

MORE NEWS