<

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर का स्कोर 500 के पार, डोगरा–अनीश की भिड़ंत, दूसरे दिन का खेल कैसा रहा

Ranji Trophy Final 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने 527/6 का बड़ा स्कोर बनाया. शुभम पुंडीर 121 और पारस डोगरा 70 रन पर आउट हुए.

Ranji Trophy Final 2nd Day Update: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, रन और विवाद तीनों देखने को मिले. जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाकर कर्नाटक पर मजबूत दबाव बना दिया है और वे अब मजबूत भी दिखाई दे रही है. दूसरे दिन के खेल तक जम्मू कश्मीर ने कुल 527 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6 ही विकेट गंवाए हैं. दूसरे दिन के खेल में अनीश और कप्तान पारस की भिड़त भी देखने को मिली.
जम्मू के लिए ओपनर शुभम पुंडीर दूसरे दिन के खेल में 121 रन बनाकर आउट हुए. मिडिल ऑर्डर में कप्तान पारस डोगरा ने 70 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को स्थिरता दी और बड़ी साझेदारी निभाई. उनके अलावा साहिल लोटरा ने 50 से अधिक रन जोड़े, जबकि आबिद मुश्ताक ने 40 से ज्यादा रनों का उपयोगी योगदान दिया. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6 रहा. साहिल लोटरा 57 और अबीद मुश्ताक 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.

पारस-अनीश की भिड़ंत

हालांकि, दूसरे दिन का सबसे चर्चित पल तब आया जब पारस डोगरा और कर्नाटक के युवा बल्लेबाज केएस अनीश के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई. एक रन लेने के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच टकराव हुआ, जिसके बाद माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया. अंपायरों और साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला. इस घटना ने मुकाबले प्रतिस्पर्धा का रंग भर दिया.

कर्नाटक की कमजोर गेंदबाजी

कर्नाटक के गेंदबाज़ों की बात करें तो उन्होंने प्रयास तो किया, लेकिन वे लंबी साझेदारियों को तोड़ने में नाकाम रहे. कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा अब तक अच्छे गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 3 विकेट लिए हैं. अब तीसरे दिन कर्नाटक की बल्लेबाज़ी की कड़ी परीक्षा होगी. अगर वे मजबूत जवाब नहीं दे पाए, तो जम्मू-कश्मीर इस ऐतिहासिक फाइनल में बढ़त हासिल कर सकता है और मुकाबला जीत सकता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST