Live
Search
Home > क्रिकेट > Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर का शतक, अब्दुल समद की फिफ्टी, कैसा रहा पहले दिन का खेल?

Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर का शतक, अब्दुल समद की फिफ्टी, कैसा रहा पहले दिन का खेल?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल के पहले दिन शुभम पुंडीर के शानदार शतक और अब्दुल समद की फिफ्टी से जम्मू कश्मीर ने मजबूत स्थिति हासिल की. आइए जानते हैं पूरे दिन का खेल कैसा रहा.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 24, 2026 19:37:00 IST

Mobile Ads 1x1
 
Ranji Trophy Final 1st Day: रणजी ट्रॉफी 2025-2026 का फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और कर्नाटक (Jammu Kashmir vs Karnataka) के बीच खेला जा रहा है. यह मैच कर्नाटक के खिलाफ केएससीए में खेला जा रहा है. पहले दिन के खेल में जम्मू कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन किया.  पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण शुभम पुंडीर का शानदार शतक रहा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दबाव भरे फाइनल मुकाबले में बेहतरीन संयम और आत्मविश्वास दिखाया. वह दिन का खेल खत्म होने तक 117 रन बनाकर नाबाद रहे.
 
उन्होंने 221 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए. पंडित ने धैर्य और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. शुरुआती झटके के बाद पंडित ने यावर हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. यावर हसन ने 88 रन बनाए. इस साझेदारी ने जम्मू और कश्मीर की पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद पंडित ने अब्दुल समद के साथ नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को आगे बढ़ाया.
 

पहले दिन के खेल में बनाए 284 रन

पंडित की शतकीय पारी की बदौलत जम्मू और कश्मीर ने पहले दिन का खेल 284 रन पर 2 विकेट के साथ समाप्त किया. यह उनके लिए ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल खेल रही है. फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में पंडित का यह शतक उनकी प्रतिभा और महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है. अब टीम आने वाले दिनों में इस मजबूत शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की कोशिश करेगी.
 

अब्दुल समद ने भी ठोकी फिफ्टी

जम्मू कश्मीर के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि उन्होंने अभी सिर्फ 2 विकेट ही गंवाए हैं. अब्दुल समय 67 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं. अगर जम्मू कश्मीर ऐसे ही बल्लेबाजी करती है तो वह अपना स्कोर 450 के पार ले जा सकती है. कर्नाटक के लिए सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किए. देखना दिलचस्प होगा कि खेल का दूसरा दिन कैसा रहता है. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर का शतक, अब्दुल समद की फिफ्टी, कैसा रहा पहले दिन का खेल?

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 24, 2026 19:37:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS