Live
Search
Home > क्रिकेट > UAE vs AFG: राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने

UAE vs AFG: राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने

राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह इस फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-16 16:03:51

Mobile Ads 1x1
नई  दिल्ली. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह इस फॉर्मेट में 700 विकेट तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. यह खास उपलब्धि उन्होंने मौजूदा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हासिल की, जिससे उनके शानदार करियर में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया.

राशिद ने यह मुकाम अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल किया. जिस विकेट के साथ उन्होंने 700 का आंकड़ा छुआ, वह भले ही सामान्य दिख रहा हो, लेकिन क्रिकेट जगत के लिए वह ऐतिहासिक पल था. अपनी फिरकी गेंदबाज के लिए मशहूर राशिद ने इस उपलब्धि पर ज्यादा जश्न नहीं मनाया और टीम के प्रदर्शन पर ही ध्यान केंद्रित रखा.

भरोसेमंद गेंदबाज हैं राशिद

27 साल के राशिद खान ने पिछले कुछ सालों में खुद को टी20 का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज साबित किया है. चाहे अफगानिस्तान की ओर से खेलना हो या दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में हिस्सा लेना, उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनकी तेज गति से फेंकी गई गेंदें, घातक गुगली और दबाव में किफायती गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती रही है.

नरेन और ब्रावो उनसे पीछे

इस उपलब्धि के साथ राशिद ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और स्पिनर सुनील नरेन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ब्रावो ने टी20 करियर में कुल 631 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, सुनील नरेन ने अब तक कुल 613 विकेट लिए हैं. चौथे स्थान पर इमरान ताहिर और पांचवें नंबर पर आंद्रे रसेल हैं. राशिद की यह सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है. आने वाले वर्षों में वह इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा सकते हैं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > UAE vs AFG: राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-16 16:03:51

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS