राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह इस फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने.
राशिद खान ने रचा इतिहास.
राशिद ने यह मुकाम अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल किया. जिस विकेट के साथ उन्होंने 700 का आंकड़ा छुआ, वह भले ही सामान्य दिख रहा हो, लेकिन क्रिकेट जगत के लिए वह ऐतिहासिक पल था. अपनी फिरकी गेंदबाज के लिए मशहूर राशिद ने इस उपलब्धि पर ज्यादा जश्न नहीं मनाया और टीम के प्रदर्शन पर ही ध्यान केंद्रित रखा.
27 साल के राशिद खान ने पिछले कुछ सालों में खुद को टी20 का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज साबित किया है. चाहे अफगानिस्तान की ओर से खेलना हो या दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में हिस्सा लेना, उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनकी तेज गति से फेंकी गई गेंदें, घातक गुगली और दबाव में किफायती गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती रही है.
इस उपलब्धि के साथ राशिद ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और स्पिनर सुनील नरेन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ब्रावो ने टी20 करियर में कुल 631 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, सुनील नरेन ने अब तक कुल 613 विकेट लिए हैं. चौथे स्थान पर इमरान ताहिर और पांचवें नंबर पर आंद्रे रसेल हैं. राशिद की यह सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है. आने वाले वर्षों में वह इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा सकते हैं.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…