<

राशिद खान की जान को खतरा! अफगानिस्तान में सेफ्टी के लिए खरीदी बुलेटप्रूफ कार, पीटरसन के साथ इंटरव्यू में किया खुलासा

Rashid Khan Bulletproof Car: राशिद खान ने केविन पीटरसन के साथ बातचीत के दौरान बताया कि अफगानिस्तान में उनके पास बुलेटप्रूफ कार है, जो उन्होंने सेफ्टी के लिए खरीदी है. इस इंटरव्यू में राशिद खान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Rashid Khan Bulletproof Car: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने हैरतअंगेज खुलासा किया है. राशिद खान ने बताया कि वह अपने देश यानी अफगानिस्तान में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं. उनके इस बयान से हर कोई हैरान है. राशिद खान ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ खास बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया. इस दौरान राशिद खान ने बताया कि अफगानिस्तान में उनके पास एक बुलेटप्रूफ कार है. इंटरव्यू में पीटरसन ने पूछा कि क्या वह काबुल की सड़कों पर आजाद रूप से घूम सकते हैं? इस पर राशिद खान ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं अफगानिस्तान की सड़कों पर स्वतंत्र रूप से नहीं चल सकता हूं. मेरे पास बुलेटप्रूफ कार है.’ यह बयान सुन खुद पीटरसन भी हैरानी में पड़ गए. उनके अलावा जिस किसी ने भी राशिद खान का यह जवाह सुना, वे सभी सन्न रह गए. हालांकि राशिद खान ने बताया कि इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि अब उनके देश में यह नॉर्मल है.

सुरक्षा के लिए खरीदी बुलेटप्रूफ कार

इंटरव्यू के दौरान केविन पीटरसन ने पूछा कि काबुल में आपके पास बुलेटप्रूफ कार क्यों है? इस पर राशिद खान ने बताया कि यह सुरक्षा के लिहाज से है. आप गलत समय पर गलत जगह पर नहीं होना चाहते हैं. पीटरसन से सवाल किया कि राशिद खान के पास जो बुलेटप्रूफ कार है, क्या वो खास तरीके से डिजाइन की गई है. इस पर राशिद खान ने कहा कि अफगानिस्तान में यह आम बात है. हर किसी के पास यह होता है. कई लोग उसका इस्तेमाल करते हैं. बुलेट प्रूफ कार वहां नॉर्मल है.

अफगानिस्तान में कैसी है राशिद की जिंदगी?

केविन पीटरसन ने बातचीत का एक वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें राशिद खान अफगानिस्तान की मौजूदा परिस्थिति में अपनी जिंदगी का हाल बताते हैं. वीडियो में केविन पीटरसन पूछते हैं कि अफगानिस्तान में उनकी जिंदगी कैसी है? क्या वो सड़क पर आराम से घूम लेते हैं? इस पर राशिद खान ने जवाब दिया, सवाल ही पैदा नहीं होता. राशिद खान ने बताया कि सड़क पर घूमना-टहलना तो दूर की बात है, वो एक नॉर्मल कार में भी नहीं चल सकते हैं.

राशिद की जान को खतरा?

केविन पीटरसन इंटरव्यू में राशिद खान से पूछते हैं कि उन्हें बुलेट प्रूफ कार की क्या जरूरत है? इस पर राशिद खान कहते हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है. बस इसलिए कि वो सुरक्षित रहें. राशिद का जवाब सुनकर केविन पीटरसन आगे पूछते हैं कि कोई उन्हें गोली नहीं मारने वाला? इस पर राशिद ने जवाब दिया कि भले ही कोई उन्हें शूट ना करे, गोली ना मारे, लेकिन हालात ऐसे हैं कि आप कभी भी, कहीं भी गलत जगह पर हो सकते हैं, जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा. राशिद खान ने आगे बताया कि कभी-कभी लोग कार के दरवाजे को खोलने लगते हैं. वैसे में बुलेट प्रूफ कार में आप सुरक्षित है.

राशिद खान का क्रिकेट करियर

राशिद खान अफगानिस्तान के बड़े क्रिकेटरों में से एक हैं. उन्होंने साल 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अभी तक वह अफगानिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 117 वनडे और 108 T20I मुकाबले खेल चुके हैं. इसके अलावा वह दुनिया की T20 लीग में खेलने के लिए जाते हैं. आईपीएल में भी राशिद खान एक स्टार क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं. मौजूदा समय में वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST

UP Board: अब नहीं चलेगी ‘कमीशनखोरी’! यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों में सरकारी किताबें की अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…

Last Updated: April 5, 2026 21:48:32 IST

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला नाकाम! स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संदिग्धों को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से मिला कनेक्शन

Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…

Last Updated: April 5, 2026 21:31:13 IST

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST