<

FWB: दोस्ती में रोमांस का ट्विस्ट, फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स डेटिंग का मतलब, रिलेशनशिप का बढ़ा ट्रेंड, कितना सही है?

Friends with Benefits: आजकल युवाओं के बीच ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ रिलेशनशिप का ट्रेंड बढ़ रहा है. जो जिम्मेदारियों से फ्री, अंतरंग रिश्तों के लिहाज से अपने जीवन को इन्जॉय करने का मौका देता है.

Friends with Benefits: आजकल के दौर में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है. युवाओं के बीच ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ डेटिंग का चलन भी बढ़ता जा रहा है. यह ऐसा रिश्ता माना जाता है जिसमें दो लोग दोस्त होते हैं, लेकिन उनके बीच रोमांटिक या शारीरिक नजदीकियां भी हो सकती हैं, जबकि यह पारंपरिक कमिटमेंट वाला रिश्ता नहीं होता है.

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स डेटिंग क्या है?

एक ऐसा रिश्ता जिसे विकिपीडिया शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह का बताता है. यह भी बताता है कि इसमें औपचारिक प्रेम संबंध की तरह कोई मांग या अतिरिक्त प्रतिबद्धता नहीं होती है. इसमें दोनों लोग दोस्त रहते हुए एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं. इस विषय पर कई फिल्में बनी है, लेकिन असलियत में यह इतना सुखद और रोमांटिक नहीं होता है. यहां सात बातें बताई गई हैं जिन्हें आपको और आपके पार्टनर को ध्यान में रखना चाहिए. जब आप ऐसे रिस्तों में हैं.

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स के 5 नियम

  • किसी भी रिश्ते का सबसे पहला नियम यही है ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखना. यह नियम जरूर बनाएं कि भावनात्मक निकटता, ईर्ष्या जैसी कोई गुंजाइश नहीं होगी और आप भविष्य की योजनाओं के बारे में खुलकर बात कर सकेंगे.
  • अपने पार्टनर को अपने दोस्तों के सर्कल से मिलवाना और उसे अपनी सोशल लाइफ का हिस्सा बनाना शुरू में बहुत अच्छा लग सकता है. लेकिन यह बहुत ही खतरनाक जाल है. जल्द ही, करीबी और प्रियजन आपसे आपके रिश्ते और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछना शुरू कर देंगे. कुछ बातें अपने तक ही रखना बेहतर होता है.
  • अपने मकसद को लेकर एकदम स्पष्ट रहें. आप दोनों का साथ सिर्फ एक ही मकसद है. कैजुअल सेक्स, इसके अलावा कुछ नहीं. डेट पर जाना है, रोमांटिक समय बिताना सिर्फ आपके लगाव को बढ़ावा देता है और आगे चलकर भावनात्मक समस्याओं को भी जन्म देगा.
  • फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिश्ते में भविष्य की कोई संभावना नहीं है. इसलिए सुरक्षित यौन संबंध बनाना ही बहुत जरूरी है. ऐसे में आप अपने साथी के अतीत और वर्तमान के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, खासकर उनके यौन जीवन को लेकर, तो यौन संचारित रोगों से बचाव के लिए यह बहुत जरूरी है.
  • फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स का कॉन्सेप्ट हमेशा एक अस्थायी रिश्ते का होता है. यह बात हमेशा याद रखना है कि यह रिस्ता आगे नहीं चलेगा और एक दिन यह खत्म हो जाएगा, यह अचानक भी हो सकता है. इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आप अपने दैनिक जीवन में पार्टनर की मौजूदगी पर निर्भर न हो.
Share
Published by

Recent Posts

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST