Ashwin Preeti Love Story: स्कूल के दिनों की दोस्ती और प्यार एक दिन शादी में तब्दील हुई. प्यार और शादी के बीच प्रीति और अश्विन कई बार मिले और बिछड़े।
R ashwin
R Ashwin IPL Retirement: अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से कई बार मैच जिताने वाले हरफनमौला खिलाड़ी आर. अश्विन ने अब इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया है। टीम इंडिया के उम्दा स्पिनर्स में शुमार रविचंद्रन अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से कई बार बीच में फंसे मैच को भी भारत की झोली में डाला है। उन्होंने अपनी उम्दा बल्लेबाजी से वनडे, टेस्ट और आईपीएल तीनों ही में फैन्स को हैरान किया है। उन्होंने भले ही बुधवार (27 मार्च, 2025) को IPL को अलविदा कहा, लेकिन वर्ष 2024 में ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास ले चुके हैं। इस स्टोरी में हम बात करेंगे उनकी शादी और प्रेम कहानी के बारे में।
एक क्रिकेटर की पत्नी बनना आसान नहीं है, क्योंकि खिलाड़ी ज्यादातर समय खेलते हैं। इस दौरान वह कभी देश से बाहर रहते हैं या फिर कभी देश के भीतर। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी क्रिकेटर की पत्नी पर आ जाती है। इनमें बच्चों की देखभाल और उनकी पढ़ाई-लिखाई का ध्यान रखना भी शामिल है। इस लिहाज से आर. अश्विन की क्रिकेट जगत में सफलता के पीछे उनकी पत्नी प्रीति नारायणन का बहुत बड़ा हाथ है।
आर. अश्विन और प्रीति दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। यह रिश्ता उनके स्कूल के दिनों से है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अश्विन और प्रीति के बीच प्यार और फिर दोस्ती की कहानी शुरू हुई। यह दोस्ती एक दिन शादी में तब्दील हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्विन और प्रीति दोनों चेन्नई के पद्मा शेषाद्रि बाला भवन स्कूल में पढ़ते थे। इसके बाद मिडिल स्कूल में प्रीति और अश्विन दोनों क्लासमेट बने। बताया जाता है कि अश्विन को प्रीति पर क्रश था, लेकिन शर्मीले स्वभाव के खिलाड़ी ने कभी इजहार नहीं किया।
आर. अश्विन के मन में क्रिकेट के प्रति जुनून था। खेल प्रति लगाव और जुनून को देखते हुए अश्विन ने स्कूल बदल लिया। बावजूद इसके वह प्रीति को जन्मदिन समेत अन्य आयोजनों पर विश करते थे। दूरी के बावजूद दोनों दिल से एक-दूसरे से जुड़ चुके थे। एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में अश्विन सीएसके का अकाउंट संभाल रहे थे। इस दौरान उनकी प्रीति से फिर मुलाकातें होने लगीं।
कुछ समय के इंतजार के बाद अश्विन ने प्रीति को केमप्लास्ट क्रिकेट ग्राउंड में प्रपोज़ किया। यह बात खुद आर. अश्विन ने जियो सिनेमा को दिए एक इंटरव्यू में बताई थी। प्रीति के मुताबिक, आर. अश्विन बनावटी नहीं बल्कि दिल से जुड़े थे। वर्ष 2011 में अश्विन और प्रीति ने चुपचाप सगाई कर ली। इसके बाद दोनों ने तमिल रीति-रिवाज़ से शादी की। इसके बाद अखिरा और आध्या दोनों की जिंदगी में आईं।
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…