Live
Search
Home > क्रिकेट > Ravichandran Ashwin: अश्विन ने उस्मान तारिक का किया सपोर्ट, पाकिस्तानी गेंदबाज के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाने वालों की लगाई क्लास!

Ravichandran Ashwin: अश्विन ने उस्मान तारिक का किया सपोर्ट, पाकिस्तानी गेंदबाज के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाने वालों की लगाई क्लास!

Usman Tariq Bowling Action: पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान तारिक का सपोर्ट किया है.

Written By: Ankush Upadhyay
Edited By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-11 18:21:59

Mobile Ads 1x1

Usman Tariq Bowling Action: पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) के गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है. 11 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच खेला गया. इस दौरान उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठे. उस्मान तारिक पर चकिंग के आरोप भी लगे हैं. कुछ लोग उस्मान तारिक के एक्शन को लीगल बता रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोग इसे गलत बता रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक का सपोर्ट किया. अश्विन का कहना है कि गेंद डालने से पहले थोड़ी देर तक रुकने में कुछ गलत नहीं है. अश्विन का यह बयान उस समय आया, जब भारत के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने उस्मान तारिक के एक्शन पर सवाल उठाए थे. इसी पर अश्विन ने अपना रिएक्शन दिया है.

गोस्वामी ने उठाए थे सवाल

दरअसल, पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन बाकी खिलाड़ियों से काफी अलग है. वह गेंद डालते समय थोड़ी देर तक रुकते हैं और फिर गेंद फेंकते हैं. साथ ही उनका रनअप भी काफी अजीबोगरीब है. गेंदबाजी करते समय उस्मान का हाथ नीचे से आता है और वह गेंद रिलीज करने से पहले थोड़ी देर रुकते भी हैं. बुधवार (11 फरवरी) को उस्मान तारिक टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ खेलने उतरे थे. इस मुकाबले में उस्मान ने 27 रन खर्च करके 3 विकेट चटकाए. पाकिस्तान ने इस मैच में आसानी से जीत हासिल की, लेकिन उस्मान तारिक के एक्शन पर सवाल खड़े होने लगे. इसी बीच भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इसकी इजाजत तो फुटबॉल में भी नहीं होती कि आप पेनाल्टी रन-अप में पॉज लें. ये कैसे ठीक हो सकता है? खेलना तो ठीक है, लेकिन रुकना? वो भी गेंद डालने से पहले, इसे गंभीरता से जारी नहीं रखा जा सकता.’

अश्विन ने किया उस्मान तारिक का सपोर्ट

गोस्वामी के बयान पर रविचंद्रन अश्विन ने रिएक्ट किया. उन्होंने गोस्वामी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं सहमत हूं कि फुटबॉल में इसकी इजाजत नहीं है. बल्लेबाज बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच-हिट या रिवर्स शॉट खेल सकता है, तो नियमों की सख्ती सिर्फ गेंदबाजों पर ही क्यों?’ अश्विन ने आगे लिखा, ‘गेंदबाज को अंपायर को सूचित किए बिना अपने गेंदबाजी करने वाले हाथ को बदलने की अनुमति नहीं है! उन्हें सबसे पहले उस नियम को बदलना चाहिए.’

अश्विन ने उस्मान के एक्शन को बताया लीगल

रविचंद्रन अश्विन ने एक दूसरा पोस्ट करते हुए बताया कि किस तरह उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लीगल है. उन्होंने लिखा, ‘सबसे पहले उनके एक्शन की वैधता का परीक्षण सिर्फ आईसीसी बॉलिंग एक्शन टेस्टिंग सेंटर पर ही किया जा सकता है. अश्विन ने बताया कि एक 15 डिग्री का नियम है, जिसके तहत गेंदबाज को अपनी कोहनी को सीधा रखना होता है, और मैदान पर मौजूद अंपायर द्वारा यह तय करना असंभव है कि गेंदबाज उस 15 डिग्री के दायरे में गेंदबाजी कर रहा है या नहीं. इसका सिर्फ एक समाधान रियल टाइम में कंपटीशन टेस्टिंग टूल है. अश्विन ने आगे लिखा कि ऊपर बताई गई बातें, एक ग्रे एरिया है, और किसी पर इस अस्पष्टता का लाभ उठाने का आरोप लगाना गलत है. अश्विन ने आखिर में लिखा कि क्रीज पर रुकना वैलिड या नहीं, और मेरा मानना ​​है कि यह पूरी तरह से वैध है, क्योंकि यह उनका नियमित एक्शन है.

MORE NEWS