RCB vs SRH Head To Head: IPL 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को चिन्नास्वामी में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा. हेड टू हेड रिकॉर्ड में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. हालांकि आखिरी 5 मैचों में RCB का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड...
RCB बनाम SRH का हेड टू हेड रिकॉर्ड.
RCB vs SRH Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस सीजन (IPL 2026) का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में RCB की टीम पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में मैदान में उतरेगी. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन की हाथों में होगी. ऐसे में ईशान किशन अपनी टीम को जीत दिलाकर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे. IPL 2026 के इस मुकाबले में काफी ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा. फैंस भी इस मैच को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि जब भी RCB और SRH का मुकाबला होता है, तो रनों की बरसात होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि RCB और SRH का हेड टू हेड रिकॉर्ड…
RCB बनाम SRH के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का पलड़ा भारी है. IPL इतिहास में अभी तक RCB और SRH के बीच अभी तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 13 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत हासिल की है. वहीं, RCB ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके अलावा 2 मैच बेनतीजा रहे. पिछले सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना किया था. हालांकि इसके बावजूद RCB ने IPL 2025 का खिताब अपने नाम किया था.
RCB बनाम SRH के आखिरी 5 मैचों की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 मुकाबले जीते हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने 3 मैच हासिल किए हैं. आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले कुछ समय में RCB का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छा रहा है. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि नए सीजन के ओपनिंग मैच में कौन बाजी मारता है.
इस सीजन RCB की टीम पेपर पर काफी नजर आ रही है. RCB की ओर से विराट कोहली, फिल साल्ट पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं, तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर खेलते नजर आएंगे. इसके अलावा जितेश शर्मा, टिम डेविड और रोमारियो शेपर्ड मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि इस सीजन के शुरुआती मैचों में RCB की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ सकती है, क्योंकि जोश हेजलवुड कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी.
वहीं, हैदराबाद की बात करें, तो उनकी टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आएंगे. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालनी होगी.
Phone Storage Saving Tips: स्मार्टफ़ोन में स्टोरेज की समस्या एक आम और लगातार बनी रहने…
Snowfall in Dubai: मध्य पूर्व के शुष्क रेगिस्तानी इलाकों में एक असामान्य और भीषण तूफान…
Noida Fire: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल,…
Ram Navami 2026 LIVE: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम नवमी का त्योहार बहुत…
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन की…
MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में भी सोने की कीमतों में शुक्रवार (27 मार्च,…