मुंबई के सटे कल्याण में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जहां रहने वाले प्रतिष्ठित बिजनेसमैन श्रीनिवास टंडले की सड़क हादसे में मौत हो गई, श्रीनिवास ने खुद को फिट रखने के इरादे से नई साइकिल खरीदी थी और वे अपने पहले ही दिन के सफर पर निकले थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रीनिवास की मौके पर ही मौत हो गई, चौंकाने वाली बात यह है कि कार एक 17 साल का नाबालिग लड़का चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Srinivas Tandale Kalyan Accident 2026: यह घटना समाज के उन अभिभावकों के लिए एक चेतावनी है जो अपने नाबालिग बच्चों को बिना लाइसेंस और समझ के वाहन सौंप देते हैं, श्रीनिवास टंडले अपनी सेहत को लेकर गंभीर थे और उन्होंने इसी मकसद से साइकिलिंग शुरू की थी, पहले ही दिन का यह उत्साह चंद मिनटों में मातम में बदल गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, 17 साल के किशोर द्वारा गाड़ी चलाना ना केवल गैर-कानूनी है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हुआ, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, अब यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग को कार की चाबी किसने दी, क्योंकि ऐसे मामलों में वाहन मालिक माता-पिता पर भी कार्रवाई का प्रावधान है, कल्याण की सड़कों पर साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, लोग मांग कर रहे हैं कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त से सख्त सजा दी जाए.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…