14
रवांडा की एक बहुत ही कम उम्र की क्रिकेट खिलाड़ी फैनी उटागुशिमानिंदे (Fanny Utagushimaninde) ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. वह सिर्फ 15 साल की हैं और उन्होंने महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक (100 रन) बनाकर इतिहास रच दिया. यह मैच नाइजीरिया इनवीटेशनल वूमेंस टी20 टूर्नामेंट में Ghana के खिलाफ खेला गया था. फैनी ने अपने पहले ही मैच में 111 रन नाबाद बनाए और सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपनी सेंचुरी 18वें ओवर में पूरी की. उनके खेल से ऐसा लगता है कि वह रवांडा की वैभव सूर्यवंशी है.
इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा स्कोर बनाना बहुत बड़ी बात है. इससे पहले सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड युगांडा की प्रोसकोविया अलाको के नाम था. उन्होंने 16 साल की उम्र में शतक लगाया था, लेकिन अब फैनी ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया. फैनी ने सिर्फ शतक ही नहीं लगाया, बल्कि अपने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया. यह रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलिया की केरेन रोल्टन के नाम था, जिन्होंने 96 रन बनाए थे.
रवांडा ने जीता मैच
फैनी की शानदार बल्लेबाजी की वजह से रवांडा की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए और सिर्फ 3 विकेट खोए. यह एक बहुत बड़ा स्कोर था.इसके बाद घाना की टीम बल्लेबाजी करने आई, लेकिन वे अच्छा खेल नहीं पाए. वे सिर्फ 88 रन ही बना सके और पूरी टीम 8 विकेट पर आउट हो गई. रवांडा ने यह मैच 122 रन से जीत लिया.
फैनी ने 3 विकेट भी लिए
इस मैच में रवांडा की गेंदबाज बेलिस मुरेकेटे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 3 विकेट लिए. फैनी उटागुशिमानिंदे की यह पारी दिखाती है कि अगर मेहनत और हिम्मत हो, तो कोई भी खिलाड़ी कम उम्र में भी बड़ा कमाल कर सकता है. उनका यह प्रदर्शन छोटे बच्चों और नए खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है.