<
Categories: खेल

‘गंभीर’ हुई टीम में टसल? रिपोर्ट में दावा, गौतम के रोहित-विराट से रिश्ते बिगड़े! रांची ODI से वायरल 2 Video भी दे रहे संकेत…

Rohit Sharma Virat Kohli Future Meeting: टीम इंडिया की जीत के बीच कोच गौतम गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली व रोहित शर्मा के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने माहौल गर्म कर दिया है, जिसे रांची वनडे में वायरल हुए दो वीडियो ने और हवा दी.

Gautam Gambhir Virat Kohli Tension: टेस्ट सीरीज में क्लीन-स्वीप के बाद टीम इंडिया ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया और वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. मैच में स्टार बैटर विराट कोहली (135) और रोहित शर्मा (57) ने दमदार पारियां खेलीं. इस बीच सीनियर खिलाड़ियों से कोच गौतम गंभीर के रिश्तों को लेकर अच्छी खबर नहीं है. जहां एक तरफ रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे की तैयारियां जारी हैं, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली व रोहित शर्मा के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है. रांची वनडे के दौरान वायरल वीडियो भी तल्खी का संकेत दे रहे हैं. 

दावा यह भी है कि गंभीर टीम से कुछ हद तक अलग-थलग से पड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए BCCI ने बुधवार को एक आपात बैठक बुलाई है. बोर्ड की इस बैठक में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, सिलेक्शन कमिटी प्रमुख अजीत अगरकर और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे.

रांची वनडे में मिले तल्खी के संकेत

रांची वनडे के दौरान जब रोहित शर्मा की फिफ्टी पूरी हुई, तो कोच गौतम गंभीर का सेलिब्रेशन बेरुखा नजर आया. इस सेलिब्रेशन को देखकर दूसरे छोर पर मौजूद विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बैठे गौतम गंभीर की ओर गुस्से से घूरते नजर आए. इसका वीडियो भी वायरल हो गया. इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रोहित और गंभीर के बीच तीखी बहस जैसा नजर आ रहा है. रोहित इस वीडियो में इंकार में सिर हिलाते भी देखे जा सकते हैं. हालांकि इन वीडियो की वास्तविक स्थिति पर किसी भी आधिकारिक पक्ष ने टिप्पणी नहीं की है.

यहां देखें दोनों वीडियो

मैच वाले दिन बोर्ड की मीटिंग

Sportstar की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को होने वाली बैठक में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, मुख्य कोच गौतम गंभीर और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के शामिल होने की संभावना है. हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इस बैठक में नवनियुक्त बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास शामिल होंगे या नहीं. यह बैठक मैच के दिन होगी, ऐसे में कोहली, रोहित और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को बुलाए जाने की संभावना कम ही लग रही है.

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है. इन दोनों स्टार ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन के साथ शानदार फॉर्म में वापसी भी कर ली है.

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यह बैठक टीम में ‘चयन की निरंतरता’ सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई है. इसमें दीर्घकालिक योजनाओं और टीम के समग्र प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा गया है.

रोहित-कोहली की मौजूदगी से गंभीर नाखुश

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि वैसे तो ऊपर से भारत के टी20 और टेस्ट मैचों में सब कुछ ठीक दिख रहा है, लेकिन कोहली और रोहित की मौजूदगी ने वनडे में माहौल बदल दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, हेड कोच गौतम गंभीर अब भारतीय क्रिकेट के इन दो दिग्गज बल्लेबाजों के साथ पहले जैसे रिश्ते नहीं रखते और उनके बीच रिश्ते लगभग रूखे हो गए हैं.

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया गया, ‘दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर एक बैठक हो सकती है. यह रायपुर या विशाखापत्तनम में हो सकती है, जहां दूसरे और तीसरे वनडे मैच होने हैं.

तीखी आलोचना से बीसीसीआई नाखुश

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान रोहित और अगरकर ने बिल्कुल भी बातचीत नहीं की. तब से लेकर अब तक, कोहली और गंभीर ने भी एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं की है. जिस तरह से कोहली और रोहित के फैंस सोशल मीडिया पर गंभीर पर हमला कर रहे हैं, उससे बीसीसीआई नाराज़ है.’

किसी ने नहीं की पुष्टि

हालांकि कई रिपोर्ट्स ने टीम के भीतर मनमुटाव का दावा किया है, लेकिन न तो बीसीसीआई, न कोच, न किसी खिलाड़ी ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST