Live
Search
Home > खेल > 5 शादियां की, करोड़ों की संपत्ति का मालिक, WWE रेसलर के शौक, बाप के बाद बेटी WWE में एक्टिव

5 शादियां की, करोड़ों की संपत्ति का मालिक, WWE रेसलर के शौक, बाप के बाद बेटी WWE में एक्टिव

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में रिक फ्लेयर एक ऐसा नाम है, जिसे दिग्गजों में गिना जाता है. “नेचर बॉय” के नाम से मशहूर फ्लेयर ने 1970 और 80 के दशक में रेसलिंग की दुनिया पर राज किया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 14, 2026 17:09:02 IST

Mobile Ads 1x1
WWE Ric Flair: प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में रिक फ्लेयर एक ऐसा नाम है, जिसे दिग्गजों में गिना जाता है. “नेचर बॉय” के नाम से मशहूर फ्लेयर ने 1970 और 80 के दशक में रेसलिंग की दुनिया पर राज किया. उनकी स्टाइल, करिश्मा और रिंग में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टारों में शामिल कर दिया. आज भी दुनिया भर के फैंस उनके नाम से परिचित हैं. रिक फ्लेयर की बेटी भी WWE में एक्टिव है.
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिक फ्लेयर की कुल संपत्ति करीब 500 लाख डॉलर यानी लगभग 40 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. उन्होंने अपने लंबे करियर में रेसलिंग, ब्रांड प्रमोशन, टीवी शो और पब्लिक अपीयरेंस के जरिए अच्छी कमाई की है. फ्लेयर ने कई सालों तक WWE और World Championship Wrestling (डब्ल्यूसीडब्ल्यू) जैसी बड़ी रेसलिंग कंपनियों में काम किया और कई चैंपियनशिप अपने नाम किए.
 
रिक फ्लेयर की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही है. उन्होंने अपने जीवन में पांच शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी लेस्ली गुडमैन थीं. इसके बाद उन्होंने एलिजाबेथ हैरेल, टिफनी वैनडेमार्क और जैकलीन बीम्स से भी शादी की. वर्तमान में उनकी पत्नी वेंडी बार्लो हैं, जो कई बार उनके साथ नजर आती हैं. फ्लेयर अपनी लक्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर रहे हैं. महंगे सूट, बड़ी गाड़ियां और शानदार घर उनकी पहचान का हिस्सा रहे हैं.
 
रिक फ्लेयर की बेटी कौन है?

चार्लोट फ्लेयर महान रेसलर रिक फ्लेयर की बेटी हैं और आज के दौर की सबसे सफल महिला रेसलरों में गिनी जाती हैं. उनका असली नाम एश्ले एलिजाबेथ फ्लेयर है. उन्होंने WWE में कई बार महिला चैंपियनशिप जीती है और महिला रेसलिंग को नई पहचान दिलाई है. चार्लोट को अक्सर रिक फ्लेयर की विरासत को आगे बढ़ाने वाली सुपरस्टार कहा जाता है. वह डब्ल्यूडब्ल्यूई की सबसे बड़ी महिला सितारों में शामिल हैं.

MORE NEWS