<

T20 वर्ल्ड कप में गरजेगा सूर्यकुमार यादव का बल्ला! ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने दिया वापसी का ‘मंत्र’

Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में वापसी करने की टिप्स दी है. उन्होंने कहा सूर्यकुमार यादव इस फॉर्मेट के शानदार खिलाड़ी हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 6, 8 या 10 गेंदे खेलने के बाद आता है.

Ricky Ponting Advice To Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कई महीनों से खराब फॉर्म में चल रहे हैं. अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. ऐसे में कप्तान सूर्या का फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करने का मंत्र दिया है. पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को सलाह दी कि वह आउट होने की चिंता छोड़कर सिर्फ रन बनाने पर ध्यान दें. बता दें कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साल 2025 में बहुत खराब प्रदर्शन किया. पिछले साल उन्होंने 21 मैचों में 13,62 की खराब औसत से सिर्फ 218 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 123.16 का रहा.
सूर्यकुमार यादव कुछ सालों पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज थे, लेकिन मौजूदा समय में उनका प्रदर्शन काफी खराब है. सूर्यकुमार यादव के हालिया फॉर्म की वजह से भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

पोंटिंग ने क्या दी सलाह?

रिकी पोंटिंग ने ‘ICC रिव्यू’ में कहा कि सूर्यकुमार यादव का हालिया फॉर्म हैरान करने वाला है. वह लंबे समय से भारत के लिए टी20 क्रिकेट में अहम खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन अभी वह अपनी लय नहीं पकड़ पा रहे हैं. रिको पोंटिंग ने आगे कहा कि ‘सूर्यकुमार यादव 6, 8 या 10 गेंदें खेलने के बाद अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं. वह खुद पर भरोसा रखते हुए अपने सभी शॉट्स खेलने पर ध्यान देते हैं.’पोंटिंग ने कहा कि वह सूर्यकुमार यादव को सलाह देंगे कि वह आउट होने की चिंता छोड़कर रन बनाने पर ध्यान दें. खुद पर भरोसा रखें, क्योंकि टी20 में वह किसी से कम नहीं है. उन्हें एक बार फिर यह साबित करना है.’

गिल के बाहर पर पोंटिंग का बयान

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. शुभमन गिल के टीम से बाहर होने पर रिकी पोंटिंग ने हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि गिल का टेस्ट में प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन सीमित ओवरों में उसका हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. पोंटिंग ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं, लेकिन यह दिखाता है कि भारतीय टीम में कितनी गहराई और विकल्प हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल टी20 में भारत की उप-कप्तानी करने के लिए भरोसेमंद खिलाड़ी हैं.
बता दें कि अगले महीने 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले घर पर ही खेलने वाली है, जबकि पाकिस्तान से मैच खेलने के लिए भारतीय टीम श्रीलंका जाएगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST