<

Maruti Baleno vs Maruti Fronx में से कौन सी कार के फीचर्स हैं दमदार, यहां देखें जरूरी जानकारी

Maruti Baleno vs Maruti Fronx : मारुति सुजुकी की कारें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जाती है. इनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है. यहां पर दोनों गाड़ियों के बारे में जानकारी दी गई है.

Maruti Baleno vs Maruti Fronx : मारुति सुजुकी की कारें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जाती है. इनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है. अगर आप 10 लाख रुपए के बजट में मारूती की कार लेने की सोच रहे हैं तो मारुति बलेनो और जल्द ही लॉन्च होने जा रही बिल्कुल नई फ्रॉन्क्स जैसे 2 बेहतरीन विकल्प है. फीचर्स के मामले में दोनों ही शानदार हैं. अच्छी बात यह है कि इन कारों में एक बड़ा इंटीरियर दिया गया है और साथ ही SUV की तरह बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस है. अगर आप इस बात लेकर परेशान हो रहे हैं कि दोनों में से कौन सी गाड़ी लेना सही रहेगा तो यहां पर दोनों गाड़ियों के बारे में कंपेरिजन दिया गया है. बलेनो को पिछले साल फरवरी में बिलकुल नए अवतार में लॉन्च किया गया था. यह 6.35 लाख रुपए एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत पर मिल रही है. बलेनो में CNG मॉडल का भी ऑप्शन दिया गया है.

दोनों कारों में हैं शानदार फीचर्स

मारुति सुजुकी बलेनो की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी-हिल कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा दिया गया है. साथ ही एडवांस वॉयस असिस्ट के साथ एक नया 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलेक्सा वॉयस के साथ सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स इसमें मिल रहे हैं. दूसरी ओर फ्रोंक्स के केवल एटी मॉडल में वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री व्यू कैमरा, हेड अप डिस्प्ले और पैडल शिफ्टर जैसी सुविधाएं देखने को मिलती हैं. इसमें 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी ग्राहकों को दिया जा रहा है.

इंजन में ये कार है आगे

बलेनो में 1.2-लीटर K-सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है. इसमें मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन हैं. इंजन का मैक्सिमम पावर आउटपुट 88 बीएचपी और पीक टॉर्क 113 एनएम मिल रहा है. इसके अलावा दूसरी ओर फ्रॉन्क्स के बेस मॉडल की बात की जाए तो इसमें बलेनो की तरह इंजन फिट है. इसके अलावा टॉप मॉडल में 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन देखने को मिलेगा. यह इंजन 98 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 147.6 का पीक टॉर्क पैदा करेगा.

डिजाइन और लुक्स

इनके लुक्स की बात करें तो फ्रॉन्क्स और बलेनो दिखने में तकरीबन एक जैसी लगती हैं. हालांकि, इनमें अंतर भी दिखाई देता है. मारुति कंपनी ने बलेनो को शार्प रूप और पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया. वहीं, दूसरी ओर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का डिजाइन बलेनो और ग्रैंड विटारा को मिलाकर तैयार किया गया. यह सामने से बिल्कुल विटारा की तरह दिखती है. इसमें स्लीक हेडलैम्प डिजाइन और टेल लैंप भी हैं. इसमें ड्यूल-टोन का आलीशान इंटीरियर मिलता है, जो कि एक ग्राहक के लिए बेहतरीन एक्सपीयंस प्रदान करेगा. 

Recent Posts

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST