कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू सिंह (Rinku Singh) को IPL 2026 के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया है. वह कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ टीम में यह जिम्मेदारी निभाएंगे. अगर रहाणे किसी मैच में नहीं खेलते हैं तो रिंकू सिंह ही कप्तानी करेंगे.
रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान.
नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिंकू सिंह (Rinku Singh) को IPL 2026 के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया है. वह कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ टीम में यह जिम्मेदारी निभाएंगे. यह फैसला टीम के भविष्य की योजना का हिस्सा माना जा रहा है. इस घोषणा की जानकारी वेंकी मैसूर ने कोलकाता में आयोजित “Knights Unplugged 3.0” कार्यक्रम में दी. उन्होंने बताया कि रिंकू 2018 से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइज़ी उनके योगदान से बहुत खुश है.
रिंकू सिंह का सफर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काफी प्रेरणादायक रहा है. उन्हें 2018 में 80 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया था. 2021 में उन्हें घुटने की गंभीर चोट लगी, जिसके बाद टीम ने उनके इलाज और रिकवरी में पूरा सहयोग किया. वापसी के बाद उन्हें 2022 में फिर से 55 लाख रुपये में खरीदा गया. 2025 में उनकी शानदार परफॉर्मेंस और टीम के प्रति महत्व को देखते हुए उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, अब रिंकू को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है.
रिंकू ने केकेआर के जरिए ही भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी किया. पिछले दो साल में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, जिसका कारण टीम के हालात और उनकी अपनी गलतियां भी रही हैं. इसके बावजूद टीम ने उन पर भरोसा बनाए रखा है और अब उन्हें उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है. रिंकू ने वेंकटेश अय्यर की जगह ली है, जिन्हें IPL 2026 की नीलामी में रिलीज कर दिया गया था और बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया. रिंकू और KKR के बीच गहरा रिश्ता है, इसलिए कई फैंस पहले से ही चाहते थे कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाए.
हालांकि, अनुभव की कमी के कारण पहले उन्हें यह मौका नहीं मिला था. अब टीम ने उन पर भरोसा जताया है. यह जिम्मेदारी रिंकू के लिए एक बड़ा अवसर है, जहां वे कप्तान रहाणे से सीख सकते हैं और अपने नेतृत्व कौशल को बेहतर बना सकते हैं. प्री-सीजन अभ्यास मैचों में रिंकू और रहाणे दोनों का फॉर्म भी अच्छा रहा है, जो टीम के लिए पॉजिटिव संकेत है. अगर रहाणे किसी मैच में नहीं खेलते हैं तो रिंकू सिंह ही कप्तानी करेंगे. रिंकू को केकेआर का भविष्य कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…
Optical Illusion: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रही है,…